फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sheila Dikshit says Congress to win seven seats in Delhi

शीला के बयान से फिर लगा गठबंधन की चर्चा पर विराम, कहा-दिल्ली की सातों सीटों पर जीतेगी कांग्रेस

Tue, 02 Apr 2019 06:37 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Apr 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
Sheila Dikshit says Congress to win seven seats in Delhi
साइकिल यात्रा कैंपेन को हरी झंडी दिखाते वक्त बोलतीं हुईं शीला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी से गठबंधन की अटकलों के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर कांग्रेस का परचम हमें लहराना है। यही वक्त की आवश्यकता भी है। 
विज्ञापन


हम सबको मिलकर इसे संभव करना है। हाथ के साथ साइकिल यात्रा कैंपेन को हरी झंडी दिखाते वक्त शीला ने यह बयान देकर एक बार फिर आप से गठबंधन की चर्चा पर विराम लगाया। 
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने इस फैसले को आलाकमान पर छोड़ा है। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा से हम पार्टी की विचारधारा को दिल्लीवासियों तक पहुंचाएंगे।

मादीपुर से साइकिल यात्रा को झंडी दिखाने के मौके पर शीला दीक्षित ने यह भी कहा कि देश ही नहीं, दुनिया में भी यही माना जाता है कि कांग्रेस बिना किसी भेदभाव या स्वार्थ के देश की आवाम के लिए काम करती है। इसी अंदाज के साथ हम घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क साधेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की न्यूनतम आमदनी गारंटी योजना का जिक्र करते हुए शीला दीक्षित ने कहा कि विश्व में संभवत यह अपने आप में पहली योजना है, जो करोड़ों परिवारों का जीवन स्तर आर्थिक रूप से सुधारकर उन्हें सम्मान के साथ जीवन यापन की सुविधा प्रदान करेगी। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमें गर्व के साथ दिल्ली में कांग्रेस शासनकाल में अर्जित की गईं उपलब्धियों के विषय में दिल्ली की जनता को बताना और याद दिलाना है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि साइकिल यात्रा दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी निकाली जाएगी। साइकिल यात्रा से हम कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को दिल्लीवासियों तक पहुंचाने का काम करेंगे। पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने साइकिल यात्रा को जन-जन तक पहुंचने का माध्यम बताया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed