{"_id":"26853603535b39b5de009db7ec3010a8","slug":"sheila-dikshit-defamation-case-postpend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीला दीक्षित मानहानि मामले की सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीला दीक्षित मानहानि मामले की सुनवाई टली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Jul 2015 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ विचाराधीन मानहानि मामले की सुनवाई शनिवार को एक बार फिर टल गई।
विज्ञापन
मामले में शिकायतकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और विजेंद्र गुप्ता शनिवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए।
मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 19 सितंबर की तारीख तय की है।
साकेत जिला अदालत की महानगर दंडाधिकारी नेहा के समक्ष दोनों के पेश न होने पर पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से पेश हुए अधिवक्ता मेहमूद प्राचा और विजेंद्र गुप्ता के वकीलों ने आवेदन दायर कर पेशी से छूट का आग्रह किया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कर रखा है। अदालत ने इस मामले में भाजपा नेता गुप्ता के खिलाफ छह दिसंबर 2013 को आरोप तय किए थे।
विज्ञापन
शीला दीक्षित का आरोप था कि राजधानी में निगम चुनाव 2012 के प्रचार के दौरान उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। गुप्ता ने उन पर बिजली कंपनियों से मिलीभगत का आरोप लगाया था।
विज्ञापन