फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   she wanted to get married with brother-in-law, killed husband 

देवर की मुहब्बत ने बना दिया था अंधा, पति के साथ किया ऐसा सलूक

Mon, 25 Nov 2019 03:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी कुमार हरिओम, गुरुग्राम
कुमार हरिओम, गुरुग्राम Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Nov 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
she wanted to get married with brother-in-law, killed husband 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
चार दिन पहले द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्कूटी सवार युवक संदीप की गोली मारकर हत्या के मामले में पूरी पटकथा उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर रची थी। दोनों के बीच अवैध संबंधों को शादी में बदलने के लिए उन्होंने संदीप को रास्ते से हटाने के लिए योजनाबद्घ तरीके से अंजाम दिया। तीन दिन तक धरपकड़ के बाद सेक्टर-37 थाना पुलिस ने आरोपी ममेरे भाई सचिन और मृतक की पत्नी ज्योति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि करीब दो साल पहले संदीप और ज्योति का प्रेम विवाह हुआ था। दोनों के परिवारों की नाराजगी के कारण वे गुरुग्राम में रहते थे। इस दौरान गुरुग्राम में रहने वाले संदीप के मामा के घर पर आना-जाना शुरू हो गया। मामा के घर आने-जाने के दौरान ज्योति और संदीप के मामा का लड़का सचिन नजदीक आ गया। संदीप की गैर मौजूदगी में वह ज्योति के घर आने लगा।
विज्ञापन

 
अवैध संबंध की जानकारी होने पर उन्होंने संदीप को ही रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। ज्योति अपने पति संदीप की हर गतिविधि पर नजर रखने लगी और सचिन को बताने लगी। बीते बुधवार को ज्योति ने ही बताया कि संदीप आज ऑफिस से छुट्टी पर है और अपने काम से कहीं जाने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाला सचिन कहीं से अवैध कट्टा लेकर आया था, उसने द्वारका एक्सप्रेसवे पर सुनसान जगह देखकर खड़ा हो गया। जैसे ही संदीप स्कूटी लेकर यहां से गुजरा उसने संदीप को गोली मार दी। दो गोली सचिन को लग गई, जिसमें वह स्कूटी समेत नीचे गिर गया।  हालांकि मौके से भागते वक्त संदीप ने अपने ममेरे भाई सचिन को देख लिया था। गुरुग्राम से दिल्ली सफदरजंग रेफर करते वक्त घायलावस्था में संदीप ने अपना पूरा बयान दर्ज करा दिया था। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया। 


वीडियो रिकॉर्ड बना अहम गवाह

गंभीर हालत में जख्मी होने के बावजूद संदीप ने पुलिस को बयान दर्ज कराया था। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्ड कर संदीप का बयान दर्ज किया, जिसमें उसने अपने ममेरे भाई सचिन और पत्नी के अवैध संबंधों का खुलासा किया था। पुलिस के लिए दर्ज बयान अहम साबित हुए और इसके आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

 

4 घंटे तक ताक में बैठा रहा आरोपी 

आरोपी पत्नी ने अपने देवर को बता दिया था कि संदीप छुट्टी पर है और वह किसी निजी काम से घर से बाहर जाएगा। आरोपी सचिन ने उसके मारने की तैयारी कर ली और द्वारका एक्सप्रेसवे पर जाकर खड़ा हो गया। चार घंटे तक संदीप घर से नहीं निकला इस दौरान उसकी पत्नी अपने प्रेमी देवर को संदेश और कॉल के जरिए बार-बार जानकारी देती रही। 

आरोपी सचिन से पूछताछ की जा रही है कि वह हथियार कहां से लाया था। पुलिस जल्द ही इसका सुराग लगा लेगी। 
प्रीतपाल सांगवान, एसीपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed