फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   shazia shoutght justice for Soni, said kejriwal have against women

सोनी के लिए शाजिया ने मांगा न्याय, बोली महिला विरोधी हैं केजरीवाल

Mon, 25 Jul 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
shazia shoutght justice for Soni, said kejriwal have against women
सोनी के लिए प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

आप कार्यकर्ता सोनी आत्महत्या मामले को लेकर इंडिया गेट पर कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। मार्च में शामिल महिलाएं आम आदमी पार्टी के नेता रमेश भारद्वाज व विधायक शरद चौहान की गिरफ्तारी की मांग कर रहीं थीं। उनका कहना था कि सोनी को आत्महत्या करने के लिए आप नेताओं ने बाध्य किया।

विज्ञापन


वीमेन वायस की तरफ से आयोजित कैंडल मार्च में शामिल हुई भाजपा नेता रेखा गुप्ता का कहना था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इंडिया गेट पर निर्भया हत्याकांड पर प्रदर्शन कर जन नेता बने, लेकिन आज अपनी ही पार्टी के नेताओं द्वारा आत्महत्या करने पर बाध्य की गईं सोनी के मामले में मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली महिला आयोग का घेराव किया जाएगा।

केजरीवाल महिला विरोधी हैं

shazia shoutght justice for Soni, said kejriwal have against women
प्रदर्शन

शाजिया इल्मी ने कहा कि केजरीवाल महिला विरोधी हैं। यही कारण है कि उन्होंने जहां पार्टी एवं सरकार में महिला नेतृत्व को स्थान नहीं दिया वहीं वह महिला उत्पीड़न के मामलों को भी गंभीरता से नहीं लेते।

शिखा राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है। सुनीता कोली की दुर्घटना रूपी हत्या हो या फिर सोनी की आत्महत्या रूपी हत्या, इन सब पर केजरीवाल चुप्पी साध लेते है।

विशाखा शैलानी ने कहा कि दिल्ली में महिला उत्पीड़न गंभीर समस्या बन गया है। मुख्यमंत्री इस पर ध्यान देने की जगह सारे देश के विषयों पर राजनीति करने में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed