शाजिया ने उठाए आप के स्टिंग पर सवाल!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी आम आदमी पार्टी की प्रमुख नेता रही शाजिया इल्मी से जब आम आदमी पार्टी के स्टिंग ऑपरेशन की सच्चाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस स्टिंग ऑपरेशन पर उंगली उठाते हुए कुछ भी बोलने से इंकार किया।
शाजिया ने कहा कि ऐसे स्टिंग ऑपरेशन की मै खुद भुक्त भोगी रह चुकी हूं। स्टिंग ऑपरेशन करने के कई तरीके होते हैं, इसलिए मुझे इस विषय पर कुछ नहीं कहना है।
इस तरह ये बयान देकर शाजिया ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा है पर उन्होंने आम आदमी पार्टी के स्टिंग ऑपरेशन में कितनी सच्चाई की संभावना है उसपर अंगुली जरूर उठा दी है।
'सरकार तो बने पर बहुमत वाले आंकड़े हैं कहां?'
शाजिया से जब सवाल किया गया कि वो दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर चल रही उठापटक और कोशिशों को लेकर क्या राय रखती हैं? तब इस सवाल के जवाब में शाजिया ने कहा कि सरकार बनाने की हकदार तो वही पार्टी होती है जिसके पास सीटों की मेजॉरिटी होती है।
उसके बाद उन्होंने सवाल दाग दिया कि बहुमत वाली पार्टी को बुलाया तो जाता है पर बहुमत वाले आंकड़े हैं कहां? उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसी भी पार्टी के पास बहुमत नहीं है ऐसे में सरकार कैसे बनाई जा सकती है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान शाजिया इल्मी पर एक स्टिंग ऑपरेशन सामने आया था जिसमें उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्होंने उस स्टिंग को पूरी तरह झूठा करार दिया था। इसलिए जब उनसे आप के स्टिंग की सच्चाई पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ-साफ कुछ भी कहने से मना कर दिया।