फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shazia ILMI imposed serious charges at 'AAP'.

क्या कहा शाजिया ने कि 'आप' में मच गया है बवाल

Thu, 22 Jan 2015 07:43 PM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
Shazia ILMI imposed serious charges at  'AAP'.

दिल्ली की सियासत में बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने नया भूचाल ला दिया है। शाजिया आप की पूर्व नेता रह चुकी है। इन्होंने आम आदमी पार्टी के चाल-चेहरा और चरित्र पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन


इस बीजेपी नेता ने दो दिन पहले एक टीवी इंटव्यू में कह दिया कि गाजियाबाद की घटना तो मत पूछिए अगर लोगों को पता लग जाएगा तो लोग आम आदमी पार्टी को वोट नहीं देंगे।
विज्ञापन


शाजिया के मुताबिक लोकसभा चुनावों के दौरान गाजियाबाद के जिला संयोजक देवेन्द्र ठाकुर ने उनकी महिला प्रशंसक के खिलाफ मंच पर बैठने पर ना सिर्फ बदतमीजी की साथ ही उसको थप्पड़ भी मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सब साले ठाकुर के आदमी हैं': शाजिया

Shazia ILMI imposed serious charges at  'AAP'.

शाजिया की मानें तो उन्होंने इस घटना की शिकायत पहले मनीष सिसोदिया से की लेकिन उन्होंने कहा कि देवेन्द्र केजरीवाल के आदमी हैं। वहीं दूसरी ओर जब इस बात की शिकायत केजरीवाल से की उन्होंने कहा कि वो मनीष के आदमी हैं।'सब साले ठाकुर के आदमी हैं'।

इस टीवी इंटव्यू में शाजिया ने ये भी कहा कि सबने अपनी राजनीति चमकाने के लिए अन्ना के नाम का इस्तेमाल किया। अब ऐसे में शाजिया ने कौन सी राजनीति चमकाई इसका जवाब भी उन्हें देना चाहिए।

आपको बता दें कि इस घटना से आम आदमी पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं में रोष है। इस मामले पर कार्रवाई के लिए आज गाजियाबाद में आप नेता कुमार विश्वास के आवास पर मीटिंग हुई। जिसमें फैसला किया गया कि देवेन्द्र ठाकुर शाजिया पर मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे।

हर दिन बदल रहे दिल्ली के सियासी दंगल में शाजिया द्वारा दिए गए इस बयान पर अभी 'आप' की तरफ से खुलकर कोई प्रतिक्रिया तो सामने नहीं आई है, लेकिन मामला गंभीर होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed