CBI छापा विवाद में कूदे शत्रुघ्न, कहा सही नहीं छापे की टाइमिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले भी कई बार अपनी पार्टी के लिए मुसीबत बन चुके बीजेपी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की है। उन्होंने इस बार अपनी पार्टी को घेरे में लेते हुए केजरीवाल का समर्थन किया है।
शत्रुघ्न ने केजरीवाल के सचिव के दफ्तर पर सीबीआई के छापे की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए ही ट्वीट किया है। उन्होंने सीबीआई छापे की टाइमिंग के बारे में कहा कि उनको सद्बुद्धि आए जिन्होंने नेतृत्व को परेशानी वाली हालत में खड़ा किया।
अभिनेता से नेता बने और शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न पहले भी कई बार पार्टी और पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाते रहे हैं। बिहार चुनाव के वक्त तो वो कई बार नीतिश कुमार के पक्ष में बयान दे चुके हैं।
'अपने एक्शन हीरो पीएम पर अपशब्द का विरोध करता हूं'
सीबीआई छापे को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'मैं हमारे डैशिंग और डाइनैमिक एक्शन हीरो पीएम के लिए इस्तेमाल किए गए अपशब्द से सहमत नहीं हूं। लेकिन इस बात की तह तक जाने की जरूरत है। कि ये सब कैसे क्यों और किसने शुरू किया?'
'मुझे आश्चर्य है कि इस तरह के रेड के लिए किसने इजाजत दी वो भी तब जब संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। आखिरकार मुख्यमंत्री ना सिर्फ बहुत मशहूर हैं बल्कि वो जनता के चहेते भी हैं।'
शत्रुघ्न ने आगे ट्वीट करते हुए कहा कि, 'राजनीति में टाइमिंग ही सबकुछ है। यकीनन ये छआपा मारने के लिए सही वक्त नहीं था। यह उम्मीद और प्रार्थना करता हूं किये बात हम पर ही पलटकर न आ जाए।'