फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shatrughan Sinha and Hooda also attacked BJP

दिल्ली विधानसभा चुनावः शत्रुघ्न सिन्हा और हुड्डा भी भाजपा पर बरसे

Mon, 03 Feb 2020 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2020 05:17 AM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha and Hooda also attacked BJP
अरविंदर लवली के लिए शॉट गन ने भी मांगे वोट - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की सत्ता को पाने के लिए सियासी संग्राम चरम पर है। इस संग्राम में सत्ताधारी आप को शिकस्त देने के लिए भाजपा ने अपने तमाम हैवीवेट उतार दिये हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी पहली चुनावी सभा कर रहे हैं। भाजपा के सियासी वजीर अमित शाह कई दिनों से प्रचार में जुटे हैं और उन्होंने एकतरफा मुकाबले को खासा दिलचस्प भी बना दिया है। भाजपा जहां आप पर जमकर हमले कर रही है वहीं भाजपा को घेरने के लिए भी कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां सक्रिय हैं। इसी क्रम में कल फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर हमला बोला। उधर, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मुंडका में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे और लोगों को अपने हिसाब से भाजपा की राजनीति समझाने की कोशिश की। 

विज्ञापन



देश की सत्ता को लोगों की भावना समझनी चाहिए : शत्रुघ्न
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आवाज उठाते हुए फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार शाम गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को समर्थन देने की अपील की। कौशिकपुरी में जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि शाहीन बाग हिंदुस्तान में ही है। अगर लोगों को इस कानून में खामियां दिखती हैं तो देश की सत्ता को यह समझना चाहिए। 
विज्ञापन


इससे पहले शत्रुघ्न ने संगम विहार क्षेत्र से प्रत्याशी पूनम आजाद को समर्थन देने की अपील की। करावल नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह के समर्थन में पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने रहमान चौक पर जनसभा को संबोधित किया। पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने भी कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की। बादली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को समर्थन देने की अपील की। कांग्रेस के कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा कि सभी धर्म और वर्ग के लोग अपने परिवार के सदस्य देवेंद्र यादव को वोट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठ और लड़ाने की राजनीति कर रही है भाजपा : हुड्डा
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि दिल्ली में भाजपा मुद्दों पर नहीं, बल्कि एक-दूसरों को लड़वाना चाहती है। हर चुनाव के लिए इनका एजेंडा बन चुका है। मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय आपस में लड़ाने की राजनीति ही इन्हें आती है। रविवार को हुड्डा मुंडका विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. नरेश कुमार के समर्थन में जनसभा कर रहे थे। सभा में डॉ. नरेश कुमार ने पार्टी के घोषणा पत्र से अलग दो अस्पताल, डीयू का कैंपस, खेल विवि बनाने तक वादा किया। 


भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि दिल्ली के कोने-कोने से मिल रहा अपार जनसमर्थन बता रही है कि कांग्रेस  की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने डॉ. नरेश कुमार को समर्थन देने की अपील की। बाहरी दिल्ली में मुंडका सबसे हॉट सीट बनी हुई है। यहां से पूर्व सीएम के भाई, करोड़पति नेता और डॉक्टर के बीच चुनाव लड़ा जा रहा है। हुड्डा ने निशाना साधते हुए कहा कि आप और भाजपा बातें बहुत करती हैं, लेकिन विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ। निजामपुर , सवदा गांव, गिल मोहल्ला, घेवरा, भाग्य विहार, शहीद भगत सिंह पार्क और राजेंद्र पार्क में भी जनसभा हुई, जिसमें पूर्व शहरी विकास मंत्री राजकुमार चौहान ने इशारे में कहा कि अब जनता को तय करना है कि उन्हें जमीर का साथ देना है या अमीर का। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed