फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sharafat Sheikh gang trafficking drugs busted and three members arrested

दिल्ली: माद्रक पदार्थों की तस्करी करने वाले शराफत शेख गिरोह का पर्दाफाश, तीन सदस्य गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2020 03:09 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 02 Aug 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Sharafat Sheikh gang trafficking drugs busted and three members arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने माद्रक पदार्थों की तस्करी की दुनिया में किंग कहे जाने वाले शराफत शेख के मंदसौर, मध्यप्रदेश गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


इनके कब्जे से बढिया क्वालिटी की तीन किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। शराफत शेख के खिलाफ मकोका समेत 80 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। अब इसका बेटा वसीम शेख गिरोह की कमान संभालने लगा है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बीके सिंह के अनुसार शाखा की आईजीआईएस में तैनात इंस्पेक्टर दाताराम यादव को 23 जुलाई को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ तस्कर रजोकरी फ्लाईओवर के पास मारूति एरिग्टा कार से मादक पदार्थ की खेप लेकर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दाताराम यादव की देखरेख में एसआई अरविंद व युद्धवीर की टीम ने यहां घेराबंदी कर दो आरोपी मंदसौर, यूपी निवासी मो. रफीक उर्फ इब्राहिम(53) और निजामुद्दीन, दिल्ली निवासी मो. नासिर हुसैन(30) को पकड़ लिया। 

इनके कब्जे से तीन किलो हेरोइन बरामद की गई। इनसे पूछताछ के बाद कार मालिक निजामुद्दीन निवासी मो. फैसल(32) को गिरफ्तार कर लिया। ये वसीम शेख का दोस्त है।
अपराध शाखा ने मादक पदार्थ तस्कर किंग शराफत शेख वर्ष 2004 में भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार हुआ था। 

तभी इस पर मकोका लगाया गया था। इसके दो साथियों समेत दो पत्नियों को भी गिरफ्तार किया था। शरारत शेख ने अपनी काली कमाई से दिल्ली, मुंबई व नोएडा में अपनी प्रॉपर्टी बना रखी है। 

वर्ष 2018 में ये जेल से बाहर अया था। जेल में इसकी मुलाकात दस किलो हेरोइन के साथ  वर्ष 2003 में गिरफ्तार मो. रफीक से हुई। मंदसौर निवासी रफीक वर्ष 2008 तक जेल में रहा था। 

वह 17 वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। जेल से बाहर आते ही इसने अपने गांव से मादक पदार्थों की तस्करी करना शुरू किया। वर्ष 2009 में ये फिर गिरफ्तार हुआ और वर्ष 2020 में बाहर आ गया।

शराफत ने जेल से बाहर आते ही रफीक से हाथ मिलाया
वर्ष 2018 में जेल से बाहर आते ही शराफत ने मो. रफीक को दिल्ली बुलाया और दोनों मादक पदार्थों की तस्करी करने लगे। मो. रफी महीने में तीन से चार बार हेरोइन की खेप दिल्ली लाता था। 

हर बार वह तीन से चार किलो हेरोइन लाता था। शराफत उसके दिल्ली आने-जाने का इंतजाम करवाता था। लॉकडाउन में इनका गोरखधंधा बंद हो गया। पुलिस शराफत शेख व उसके परिवार के सदस्यों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed