केजरीवाल 'छोटा मोदी', मोदी 'बड़े केजरीवाल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर चल रही जद्दोजहद, बयानबाजी और अटकलों के बीच कांग्रेस के नेता शकील अहमद ने अपने एक ट्वीट से नई बहस को खड़ा कर दिया है।
इस ट्वीट में शकील अहमद ने अरविंद केजरीवाल और नरेंद्र मोदी को लगभग एक जैसा बताया है। शकील ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा है कि केजरीवाल की पार्टी कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों के क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।
वो पोस्टर कांड की ओर संकेत करते हुए ट्वीट करते हैं कि इस तरह सांप्रदायिक अशांति फैलाकर 'आप' बीजेपी के खिलाफ खड़ी है या उन्हीं के पदचिंहों पर चल रही है।
क्या लिखा था ट्वीट में
कांग्रेस के नेता शकील अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केजरीवाल को एक जैसा बताते हुए एक अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया था कि "केजरीवाल छोटा मोदी हैं" और "मोदी बड़े केजरीवाल"। उन्होंने आगे ट्वीट किया है कि एक दिल्ली की आंखों में धूल झोंक रहा है दूसरा पूरे देश की आंखों में।
शकील अहमद की ये ट्वीट तब आई जब भड़काऊ पोस्टर लगाने के लिए आप के दीलिप पांडे को 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने पहले भी अपने एक ट्वीट में लिखा था कि केजरीवाल की पार्टी सांप्रदायिक मुश्किलें पैदा करके क्या करने की कोशिश कर रही है। क्या आप वाकई में बीजेपी का विरोध कर रही है या उसके दिखाए रास्ते पर चल रही है।
शकील का ईशारा अन्य कांग्रेसियों की तरह यही कहने का था कि आप भाजपा की बी टीम है। कांग्रेस हमेशा से ही मोदी को गुजरात दंगों के लिए घेरती रही है अब भड़काऊ पोस्टर लग जाने के बाद केजरीवाल की तुलना मोदी से करके शकील अहमद ने दोनों को एक कटघरे में खड़ा कर दिया है।