{"_id":"5e47bc968ebc3ee5e3787ec2","slug":"shaheen-bagh-women-to-meet-amit-shah-on-16-february-protesters-divided-in-two-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह से मिलेंगे शाहीन बाग प्रदर्शनकारी, गृह मंत्रालय ने कहा- ऐसी कोई बैठक तय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह से मिलेंगे शाहीन बाग प्रदर्शनकारी, गृह मंत्रालय ने कहा- ऐसी कोई बैठक तय नहीं
Sat, 15 Feb 2020 07:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 15 Feb 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी महिला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में करीब दो महीने से धरने पर बैठी शाहीन बाग की दादियां रविवार को गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर इसे वापस लेने की अपील करेंगी। यह दावा शनिवार को शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने किया है। हालांकि, गृह मंत्रालय की ओर अभी मिलने का कोई समय नहीं मिला है। उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात तक इस पर फैसला लेकर मिलने का समय तय हो सकता है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह की बातचीत की अपील के बाद शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों पर दबाव है।
कुछ प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, रविवार दोपहर वे गृह मंत्री से मुलाकात करने उनके सरकारी आवास पर पहुंचेंगे। सीएए के मुद्दे पर गृह मंत्री ने पूरे देश को मिलकर चर्चा करने का आमंत्रण दिया है। इसलिए वे उनसे मिलने जा रहे हैं। इस मुलाकात में कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं होगा, बल्कि हर वो व्यक्ति होगा, जिसे सीएए पर आपत्ति है। इससे पहले, शाहीन बाग में रास्ता घेरकर धरना दे रही महिलाओं का आरोप था कि सरकार का कोई नुमाइंदा उनसे मिलने नहीं आया। अब गृह मंत्री की सार्वजनिक अपील के बाद दादियों ने मिलने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
एक धड़ा बातचीत के लिए राजी नहीं
उधर, शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों का एक धड़ा गृह मंत्री से मुलाकात के फैसले का विरोध कर रहा है। इस पक्ष का कहना है कि चुनाव से पहले सरकार का कोई नुमाइंदा उनसे बातचीत के लिए पहुंचा नहीं पहुंचा। चुनाव के बाद गृह मंत्री ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की अपील की है। दोनों धड़ों में इस संभावित मुलाकात के मुद्दे पर तनाव है।
सुनवाई से पहले बीच के रास्ते की तलाश
शाहीन बाग में रास्ता खाली कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 17 फरवरी को सुनवाई है। इस सुनवाई के पहले ही प्रदर्शनकारी बीच का रास्ता तलाश रहे हैं। रास्ता खाली करने के पक्ष में फैसला आने की स्थिति में वे आगे की रणनीति पर विचार कर रहे हैं। पुलिस भी कोर्ट के रुख पर ही नजर लगाए है।
विज्ञापन
Ministry of Home Affairs (MHA) sources on protestors at Shaheen Bagh claiming to meet Union Home Minister Amit Shah tomorrow at 2 pm to discuss issues related to #CitizenshipAmendmentAct: No such meeting is scheduled with the Union Home Minister Amit Shah for tomorrow. https://t.co/9sNTUoHvqj pic.twitter.com/F6Tcmr4imD
— ANI (@ANI) February 15, 2020