फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shaheen bagh security 200 youth took in their hands three layer proof security

शाहीन बाग: 200 युवाओं की फौज ने ऐसे संभाली सुरक्षा की जिम्मेदारी

Tue, 04 Feb 2020 05:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 04 Feb 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
shaheen bagh security 200 youth took in their hands three layer proof security
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शाहीन बाग में तमंचा लेकर प्रवेश करने की घटनाओं में इजाफा होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने खुद ही सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर 200 युवाओं की फौज तैयार कर प्रदर्शन में हर आने-जाने वालों की पूरी तलाशी की जा रही है।

विज्ञापन


प्रदर्शन की ओर जाने वाले सभी दस रास्तों को रस्सी लगाकर बंद कर दिया गया है। उस रस्सी को बैरिकेड के रूप में इस्तेमाल कर वहां युवाओं की सात-सात टोली तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


वहीं महिलाओं की जांच के लिए शाहीन बाग की वरिष्ठ महिलाओं के साथ-साथ युवतियों का एक दल बनाया गया है। यह लोग सड़क के ही पास अस्थाई कमरा बना दिया है, जिसमें महिलाओं की जांच के बाद ही उन्हें प्रदर्शन में जाने की इजाजत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में गोली चलने की घटनाओं के बाद शाहीन बाग की युवा टोली ने सुरक्षा को तीन लेयर में बांटा है। पहला लेयर प्रदर्शनस्थल जाने वाले रास्ते को रस्सी के पास तैनात की गई है।

अगर कोई शख्स इन्हें चकमा देने में कामयाब होता है तो उसे कुछ ही दूरी पर जांच के लिए तैनात दूसरी टीम का सामना करना पड़ेगा। इन दोनों ही सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर प्रदर्शन तक पहुंचने वालों पर भी नजर रखने के लिए तीसरा लेयर तैनात है, जिसे हर हालात से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया है।

इसके अलावा एक टीम ऐसी भी है, जो प्रदर्शन में संदिग्धों पर नजर रखने के लिए हर वक्त पैदल भ्रमणशील है। अगर इस पूरी सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो यह दल पूरी तरह से पुलिस की तरह काम कर रहा है।

वहीं महिलाओं की जांच के लिए सड़क किनारे ही अस्थाई पर्दा लगाकर कमरा बना दिया गया है, जहां बगैर पूरी जांच के महिलाओं को भी प्रवेश करने की इजाजत नहीं है। सुरक्षा दस्ते के लोगों का कहना है कि किसी पर शक होने की स्थिति में उसका आई कार्ड भी जांचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed