फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shaheen bagh firing: Kapil Gujjar has been sent on police remand for two days by a Delhi court

शाहीन बाग फायरिंगः कोर्ट ने आरोपी कपिल गुर्जर को भेजा दो दिन पुलिस रिमांड पर

Sun, 02 Feb 2020 04:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 Feb 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
shaheen bagh firing: Kapil Gujjar has been sent on police remand for two days by a Delhi court
कपिल गुर्जर - फोटो : Amar Ujala

शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल से करीब 150 मीटर दूर हवाई फायरिंग करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किए गए कपिल गुर्जर को दिल्ली की एक अदालन ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि आरोपी कपिल दिल्ली-नोएडा सीमा के पास दल्लुपुरा का रहने वाला है। 

विज्ञापन

 


घटना के बाद शाहीन बाग में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। ऐहतियात के तौर पर शाहीन बाग में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा था। पुलिस के मुताबिक, कपिल शनिवार शाम बेरीकेड के पास पहुंचा और ‘जय श्रीराम’, ‘हिंदू राष्ट्र जिंदाबाद’, ‘हमारा देश हिंदू राष्ट्र है’ जैसे नारे लगाने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने पिस्टल निकालकर हवा में दो गोलियां चला दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। इससे पहले कि प्रदर्शन में मौजूद लोग कपिल के पास पहुंचते, पुलिस व सुरक्षा कर्मियों ने उसे काबू कर लिया। उसे कार में बिठाकर सरिता विहार थाने लाया गया। 

शाहीन बाग प्रदर्शन के खिलाफ तीसरी वारदात
गुरुवार को जामिया से राजघाट जा रहे पैदल मार्च के दौरान जेवर निवासी नाबालिग लड़के ने भीड़ पर गोली चला दी थी। गोली जामिया के छात्र शादाब फारुक को लगी थी। इस घटना की खूब निंदा हुई थी। इससे करीब एक सप्ताह पूर्व शाहीन बाग में प्रदर्शन वाले स्थान पर हाजी लुकमान पिस्टल लेकर घुस गया था। वह गाली-गलौज करते हुए महिलाओं को प्रदर्शन खत्म करने की धमकी दे रहा था।


उधर, प्रदर्शन में मौजूद लोगों का कहना था कि चुनाव के दौरान चल रहे नफरत भरे भाषणों से प्रभावित होकर ही नौजवान ऐसी वारदात कर रहे हैं। उन्होंने नेताओं से नफरत फैलाने वाले बयान न देने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed