फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sexual harrasment issue in St. Stephen's College

सेंट स्टीफंस यौन उत्पीड़न के विवाद ने तूल पकड़ा

Sun, 21 Jun 2015 09:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Jun 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
sexual harrasment issue in St. Stephen's College

राजधानी के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कालेज में छात्रा के प्रोफेसर द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के मामले ने तूल पकड़ लिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने मामले को शर्मनाक बताते हुए जांच की मांग की है।

विज्ञापन


बरखा ने कहा कि इतने प्रतिष्ठित कालेज में अगर यौन उत्पीड़न की घटना होती है तो यह बेहद शर्मनाक है। इस मामले में दोषियों को कड़ी सजा होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस कालेज में प्रवेश के लिए कट आफ बेहद ऊंचे होते हैं। यहां से निकले छात्र देश भर में महत्वपूर्ण जगहों पर काम करते हैं। मामला कालेज की छवि से जुड़ा है, सही से जांच होना जरूरी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सेंट स्टीफेंस के रसायन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सतीश कुमार के खिलाफ पीएचडी छात्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। छात्रा का कहना है कि कुमार ने उनका यौन उत्पीड़न किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार के निर्देशन में पीएचडी कर रही छात्रा का कहना है कि जब उन्होंने कालेज प्रशासन से शिकायत की तो प्रिंसिपल वालसन थंपू ने प्रोफेसर को बचाने का प्रयास किया।

थंपू ने छात्रा से कहा कि वे लिखित में दें कि प्रोफेसर से उन्हें शिकायत नहीं है, अगर वे ऐसा नहीं करेंगी तो उनका पीएचडी करना मुश्किल हो जाएगा।

हालांकि थंपू का नाम एफआईआर में नहीं है। थंपू का कहना है कि पीड़िता ने उनसे इस मसले पर बात की थी लेकिन कुमार को बचाने के प्रयासों से उन्होंने इनकार किया।

छात्रा ने अपनी मर्जी से ही लिखकर दिया कि मामला यौन उत्पीड़न का नहीं है क्योंकि वह पीएचडी समय पर करना चाहती थी।

काॅलेज ने बयान जारी कर कहा कि, प्रिंसिपल ने शिकायत को आंतरिक कमेटी के पास जांच के लिए भेज दिया था। जांच बस पूरी होने वाली है।

दिल्ली विवि टीचर्स एसोसिएशन ने भी घटना की निंदा करते हुए आरोपी को जांच पूरी होने तक निलंबित किए जाने की मांग की।

एसोसिएशन की अध्यक्ष नंदिता नारायण ने कहा कि आरोपी महत्वपूर्ण पद पर है, उस नहीं हटाया जाना पीड़िता का और उत्पीड़न ही कहा जाएगा। पूर्व छात्रों की संस्था ने भी दिल्ली विवि के वाइस चांसलर से मामले की जांच की मांग की है।

शोधार्थी का बयान अदालत में दर्ज
सेंट स्टीफंस कॉलेज में रिसर्च स्कॉलर के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने शनिवार को आंतरिक शिकायत कमेटी के सदस्यों से पूछताछ की है। साथ ही पुलिस ने अदालत में पीड़िता का बयान दर्ज करवाया।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता ने अपनी शिकायत आंतरिक शिकायत कमेटी को सौंपी थी, जिसमें उसने कॉलेज के सतीश कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि सतीश कुमार ने वर्ष 2013 अक्तूबर माह में लेब्रोटरी में उसके साथ छेड़छाड़ की थी और मेट्रो स्टेशन तक पीछा किया था।

उसके साथ सबसे पहले मई 2013 में छेड़छाड़ की गई। इसकी शिकायत करने पर सतीश ने रिसर्च में मार्गदर्शन करना बंद कर दिया। पुलिस ने शनिवार को अदालत में पीड़िता का बयान दर्ज करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed