फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sexual harassment on flat by calling for party in delhi

पार्टी के बहाने फ्लैट पर बुलाकर युवती से गैंगरेप, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

Wed, 07 Nov 2018 05:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Nov 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment on flat by calling for party in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

न्यू अशोक नगर इलाके में पार्टी के बहाने फ्लैट पर बुलाकर युवती से चार युवकों पर गैंगरेप किया। आरोपियों में एक युवक से फेसबुक के जरिए पीड़िता की दोस्ती हुई थी। पीड़िता ने अपनी बहन की मदद से न्यू अशोक नगर थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस गैंगरेप का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन


पीड़िता परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में रहती है और नोएडा स्थित एक कंपनी में काम करती है। कुछ समय पहले उसकी फेसबुक के जरिए कुणाल डेढ़ा नाम के युवक से दोस्ती हुई। पीड़िता का आरोप है कि 31 अक्तूबर की रात कुणाल ने पीड़िता को फोन कर अपने फ्लैट पर पार्टी का बहाना बनाकर बुलाया। वहां कुणाल ने उसे कोलड्रिंक पीने के लिए दी, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि उसके बाद आरोपी ने फोन कर अपने तीन दोस्तों रवि यादव, रिंकू भाटी और उज्ज्वल को फ्लैट पर बुला लिया। उसके बाद चारों ने वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता घर पहुंचने के बाद अपनी बहन को सारी बात बताई और फिर न्यू अशोक नगर थाने में शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed