फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sexual assault with girl in kalyanpuri, delhi, Four Accused Arrested

दिल्ली: पिज्जा खिलाने का झांसा देकर छात्रा से गैंगरेप, मकान मालिक के बेटे समेत 4 गिरफ्तार  

Tue, 16 Oct 2018 05:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Oct 2018 05:58 AM IST
विज्ञापन
sexual assault with girl in kalyanpuri, delhi, Four Accused Arrested

कल्याणपुरी इलाके में पिज्जा खिलाने का झांसा देकर दसवीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके मकान मालिक के बेटे सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान मकान मालिक का बेटा अमित कुमार (26), किशन नेगी (35) पंकज मेहता (34) और राजीव उर्फ राजू (20) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पीड़िता परिवार के साथ खिचड़ीपुर इलाके में रहती है। शुक्रवार को मकान मालिक के बेटे अमित ने उसे पिज्जा खिलाया। इसके बाद 3.30 बजे वह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली तो रास्ते में उसे अमित मिला। अमित ने दुबारा पिज्जा खिलाने के लिए कहा तो वह तैयार हो गई। आरोप है कि अमित छात्रा को बहला-फुसलाकर ईस्ट विनोद नगर के एक फ्लैट में ले गया। वहां राजू, किशन और पंकज पहले से मौजूद थे। वे सभी शराब पी रहे थे। इसी दौरान अमित ने कहा कि दूसरे कमरे में पिज्जा रखा है, वह जाकर खा लो।
विज्ञापन


पीड़िता दूसरे कमरे में पहुंची तो अमित ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बारी-बारी से चारों ने वारदात को अंजाम दिया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया गया। वारदात के बाद पीड़िता मां को कॉल करने के बाद सीधे थाने पहुंची। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed