फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sexual abuse in Scotland

स्कॉटलैंड में यौन शोषण, दिल्ली में अरेस्ट

Tue, 07 Apr 2015 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Apr 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
Sexual abuse in Scotland

स्कॉटलैंड में दो युवतियों से यौन शोषण व इनमें से एक युवती की हत्या करने के प्रयास में भगोड़े एक शख्स को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-34डी चंडीगढ़ निवासी रमिंदर सिंह (28) के रूप में हुई है। जुलाई 2012 में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भारत आ गया था।

विज्ञापन


इंटरपोल ने इसकी गिरफ्तारी के लिए रेडकॉर्नर नोटिस भी जारी किया था। ब्रिटिश हाईकमीशन ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस से गुहार लगाई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रमिंदर की गिरफ्तारी की सूचना इंटरपोल को दे दी गई है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि 22 जुलाई 2012 को स्कॉटलैंड के एक पार्क में 23 साल की युवती पुलिस को गंभीर हालत में मिली थी। उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास के अलावा उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात में एडिनबर्ग में रहने वाले भारतीय निवासी रमिंदर सिंह का हाथ है। इस बीच 27 साल की अन्य युवती ने रमिंदर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। छानबीन के दौरान स्कॉटलैंड पुलिस को पता चला कि 23 जुलाई को ही रमिंदर ब्रिटेन से दिल्ली भाग आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरपोल ने रमिंदर की गिरफ्तारी का रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया। वहीं, ब्रिटिश हाईकमीशन ने विदेश मंत्रालय भारत से आरोपी को पकड़ने के लिए मदद मांगी। अक्तूबर 2014 में ब्रिटिश हाईकमिशन ने दिल्ली पुलिस से भी रमिंदर को पकड़ने के लिए मदद मांगी। जांच के दौरान इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह संधू, एसीपी केपीएस मल्होत्रा, डीसीपी भीष्म सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोकचांद की टीम ने दिल्ली के अलीपुर इलाके से रमिंदर को दबोच लिया। आरोपी अपने एक जानकार के जरिए नकली पहचान से पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने की फिराक में था।

कौन है आरोपी रमिंदर सिंह
रमिंदर ने बताया कि वह इब्राहिमपुर कपूरथला पंजाब का रहने वाला है। उसका जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। स्कूलिंग करने के बाद उसने रोपड़ पंजाब से डिप्लोमा इंजीनियरिंग की। इसके बाद वह 2009 में पढ़ाई के लिए यूके चला गया। वहां एडिनबर्ग में इसने हॉस्पिटलिटी से डिप्लोमा किया। डिप्लोमा करने के बाद एक सिक्योरिटी एजेंसी में बाउंसर की नौकरी करने लगा। 2012 में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भारत भाग आया।


चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी करती है आरोपी की मां
दिल्ली पुलिस की माने तो आरोपी रमिंदर की मां चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी करती है। भारत आने के बाद रमिंदर अपने अंकल गुरविंदर सिंह के साथ पंजाब पुलिस अकादमी में रहा। इसके अंकल पंजाब पुलिस में एएसआई हैं और वह अकादमी में ट्रेनर है। रमिंदर पहचान बदलकर दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ में छुपा रहा। उसने अपना नाम जसदीप सिंह बाजवा रख लिया। कुछ दिनों के लिए रमिंदर ने जालंधर में नूर महल के नाम से होटल भी चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed