फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sewer manhole covers break within a month, raising questions about quality

Delhi NCR News: एक महीने में ही टूटे सीवर मैनहोल के ढक्कन, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर-5 में निर्माण कार्य की खुली पोल, ग्रामीणों ने जांच और मरम्मत की मांग


संवाद न्यूज एजेंसी


हथीन।
शहर के वार्ड नंबर-5 में एक माह पूर्व लगाए गए सीवर लाइन के मैनहोल के ढक्कन टूटने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिरनी रोड़ पर जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाल ही में लगाए गए ये ढक्कन अब जगह-जगह से टूट चुके हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ-साथ हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार, एक माह पहले नागरिकों की शिकायतों के बाद जन स्वास्थ्य विभाग की निर्माण विंग ने वार्ड नंबर-5 में सीवर मैनहोलों के ढक्कन लगाए थे। लेकिन बेहद कम समय में ही इन ढक्कनों का टूट जाना कार्य की गुणवत्ता और निर्माण एजेंसी की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटिया सामग्री के उपयोग के कारण यह स्थिति बनी है।



भाजपा हथीन मंडल के महामंत्री सुधीर कुमार आर्य ने कहा कि मैनहोलों के ढक्कन बार-बार टूटने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने और तुरंत मजबूत ढक्कन लगाए जाने की मांग की है। स्थानीय निवासियों ने भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया, जिससे एक महीने के भीतर ही यह स्थिति पैदा हो गई। लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए निर्माण कार्य की निगरानी सख्त की जाए।
विज्ञापन



मामला मेरे संज्ञान में आया है और जल्द ही संबंधित मैनहोलों पर नए स्लैब डालकर मरम्मत की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। - योगेंद्र शर्मा, जूनियर इंजीनियर, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article