{"_id":"5788dc6c4f1c1b027d140051","slug":"sewer-cleaned-through-mutual-collection-of-donation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में चंदा एकत्रित कर साफ कराई सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपस में चंदा एकत्रित कर साफ कराई सीवर लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद नगर निगम का काम अब जनता अपने पैसों से कराने को मजबूर है। क्योंकि निगम एक्सईएन से लेकर जेई तक समस्या के बारे में जानकारी होने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं करते। ऐसा ही मामला खेड़ीपुल वजीरपुर रोड पर शमशान घाट के निकट जीवन नगर कॉलोनी में देखने को मिला। यहां पिछले छह महीने से सीवर ओवर फ्लो हो रहा था। स्थानीयवासी परेशान थे।
विज्ञापन
जीवन नगर आरडब्ल्यूए के प्रधान देवेंद्र यादव, बालकिशन वशिष्ठ, भोला शर्मा, राजपाल, पुष्पा रानी, सुभाषचंद, लालाराम, अमित कुमार, द्विवेदी शर्मा, हुकुमचंद, धर्मेंद्र, सत्यदेव, द्विवेश शर्मा, राजकुमार, यादराम आदि का कहना है कि सीवर का गंदा पानी घरों में, रसोई में घुसने लगा था।
विज्ञापन
नगर निगम के टोल फ्री नंबर 18004190219 पर 15 दिन से शिकायत दर्ज है। विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई को फोन पर कई बार सूचना दी गई लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नही था। थक हारकर अब कॉलोनीवासियों ने चंदा एकत्रित कर अपने खर्चे पर जेसीबी, दो ट्रैक्टर पानी टैंकर, सीवर सफाई करने वाली मशीन बुलाई और गंदगी को साफ कराया।
विज्ञापन
कॉलोनीवासियों का कहना है कि इस शहर में सरकार एवं प्रशासन नाम की कोई चीज नही है। सुशासन, ई-गर्वेनेंस के लोक लुभावने वायदे करने वाली सरकार में गरीब एवं आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लिखित सूचना देने के बावजूद कई कई महीने समस्या का समाधान नहीं हो पाता है।