{"_id":"5e8cf76a8ebc3e72c03cd3da","slug":"several-voluntary-organizations-joined-with-amar-ujala-foundation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जुटीं कई स्वयंसेवी संस्थाएं, मुसीबत में मदद का सिलसिला जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जुटीं कई स्वयंसेवी संस्थाएं, मुसीबत में मदद का सिलसिला जारी
Wed, 08 Apr 2020 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 Apr 2020 05:23 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के साथ भोजन वितरण...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन से जूझ रहे लोगों की मदद में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ कई स्वयंसेवी संस्थाएं जुटीं हैं। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को लोगों को पूरी, सब्जी, मिठाई, अचार और खिचड़ी भी दिया गया। भोजन के पैकेट मिलते ही सभी के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
लखनऊ में अमर उजाला फाउंडेशन व विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सहयोग से विभिन्न इलाकों में जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट का वितरण किया गया। इस क्रम में खरगापुर में राम आसरे का पुरवा, जुगौली, खरगापुर क्रासिंग, मकदूमपुर, गोमती नगर विस्तार व अन्य क्षेत्रों में भोजन के पैकेट बांटे गए।
विज्ञापन
वाराणसी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर भोजन के पैकेट बांटे गए।
गोरखपुर में अमर उजाला फाउंडेशन ने समाजसेवी कल्याणी कीर्ति सिंह और उनके परिजनों के सहयोग से रेलवे स्टेशन के पास रैन बसेरे में रहने वालों के बीच भोजन के पैकेट वितरित किए। इसके अलावा बशरतपुर में बड़ौदा यूपी बैंक ने गरीबों में फाउंडेशन की मदद से भोजन वितरित किया।
विज्ञापन
शामली में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर मां सावित्री हॉस्पिटल की तरफ से मोहल्ला पंसारियान में गरीब परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही शामली केमिस्ट एसोसिएशन ने मंगलवार को डीएम जसजीत कौर को दो लाख एक हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा है।
कानपुर में मंगलवार को लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। उन्नाव में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने लोगों को भोजन कराया। साथ ही ड्यूटी पर डटे पुलिस कर्मियों को नाश्ता भी कराया।
इटावा में जसवंतनगर में ब्राह्मण स्वाभिमान समिति के सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। ताखा ग्राम पंचायत के जुगराजपुर गांव में कालिका माता सुंदरकांड सेवा समिति ने राशन सामग्री और साबुन बांटे। बकेवर में राधे राधे ढाबा व पेट्रोल पंप संचालक ने ग्राम चंदपुरा निहाल सिंह में गरीब परिवारों को खाने पीने की सामग्री वितरित की।
फर्रुखाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर प्रदीप गंगवार मेमोरियल फाउंडेशन, गरीब असहाय सेवा संस्थान ने लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई।