{"_id":"6964f902e7b8c36e9006a021","slug":"several-trains-cancelled-due-to-extension-of-pit-1-work-at-gorakhpur-yard-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-119889-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गोरखपुर यार्ड में पीआईटी-1 कार्य की अवधि बढ़ने से कई ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गोरखपुर यार्ड में पीआईटी-1 कार्य की अवधि बढ़ने से कई ट्रेनें रद्द
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने गोरखपुर यार्ड में चल रहे पुराने पीआईटी-1 कार्य की अवधि 30 मार्च तक बढ़ा दी है। इस कारण कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव व शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05057 गोरखपुर-दिल्ली जंक्शन साप्ताहिक विशेष 26 मार्च तक और 05058 दिल्ली जंक्शन-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष 27 मार्च तक रद्द रहेगी। इसके अलावा 01027 दादर-गोरखपुर विशेष को मऊ में आंशिक रूप से समाप्त किया जाएगा, जबकि 01028 गोरखपुर-दादर विशेष मऊ से चलेगी। इसी तरह 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस बलरामपुर तक ही चलेगी और 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बलरामपुर से शुरू होगी। 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को प्रत्येक मंगलवार को गोमतीनगर तक चलाया जाएगा।
रेलवे ने बताया कि 11055 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस को गोंडा तक, 19409 साबरमती बीजी-गोरखपुर एक्सप्रेस को थावे तक और 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस को बढ़नी तक विस्तारित किया गया है।