फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Several female athletes won gold medals at the Delhi State School Games

Delhi NCR News: दिल्ली स्टेट स्कूल गेम्स में कई महिला खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में युवा महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय और खेल विभाग ने किया। अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने कई स्वर्ण पदक हासिल किए।
अंडर-17 वर्ग में कुल 14 भार वर्गों के मुकाबले हुए। 42 किलोग्राम से कम में अंजी ने स्वर्ण पदक जीता। वैष्णवी कश्यप ने 42-44 किलोग्राम वर्ग में जीत हासिल की। खनक 44-46 किलोग्राम में विजेता रहीं। द्रोणिका शर्मा (46-48 किलोग्राम) और रानी कुमारी (48-50 किलोग्राम) ने भी अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। लक्ष्मी (50-52 किलोग्राम), वंशिका (52-54 किलोग्राम), समीक्षा सिंह (54-57 किलोग्राम) और याशिका (57-60 किलोग्राम) ने भी स्वर्ण पदक हासिल किए। किरथ (60-63 किलोग्राम), सृष्टि (63-66 किलोग्राम), कायनत (66-70 किलोग्राम) और दीया चौधरी (70-75 किलोग्राम) ने भी पहला स्थान प्राप्त किया। 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में भूमिक़ा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग के विजेता
अंडर-19 बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 45 किलोग्राम से कम में साक्षी ने स्वर्ण पदक जीता। नैंसी (45-48 किलोग्राम), नेहा (48-51 किलोग्राम) और आहाना शर्मा (51-54 किलोग्राम) ने भी स्वर्ण पदक हासिल किए। सुहानी यादव, सारिका यादव, दीक्षा, आकांक्षा गुप्ता और हरलीन कौर मल्होत्रा ने भी अपने-अपने भार वर्ग में बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed