फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Several district leaders failed in examination of BJP state president swatantr Dev Singh

प्रदेश अध्यक्ष के टेस्ट में कई नेता हुए फेल, सवालों का जवाब नहीं दे पाए कार्यकर्ता

Thu, 25 Jul 2019 10:34 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Jul 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Several district leaders failed in examination of BJP state president swatantr Dev Singh
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की परीक्षा में जिले के कई नेता फेल हो गए। उन्होंने दो दिन में 6 सत्र में दी गई जानकारी का टेस्ट क्लास में ही ले लिया। कई नेताओं को यह तक नहीं पता था कि उनको किस पदाधिकारी ने कौन सा सत्र पढ़ाया था। 
विज्ञापन


इस पर प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि हाजिरी नहीं, जिम्मेदारी चाहिए। उन्होंने पार्टी को व्यवहार कुशल नेताओं की जरूरत है न कि तेवर दिखाने वाले नेताओं की। 
विज्ञापन


उन्होंने नोएडा सेक्टर-33 स्थित अग्रवाल मित्र मंडल संस्था के सभागार में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इस दौरान कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया का लाभ आम जनता से जुड़ने के लिए लिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे उनकी बात जन-जन तक पहुंच सकें और लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिल सके। कहा कि संघ की विचारधारा का अधिक से अधिक गुणगान किया जाए और उसी के अनुसार अपने आप को ढाला जाए। 

मौके पर महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष विमला बाथम, प्रदेश उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त मंत्री नवाब सिंह नागर, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय कुमार और अश्विनी त्यागी, महानगर प्रभारी अमित अग्रवाल, अमित त्यागी, मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा, पृथ्वी चौहान, संजय बाली, राम निवास यादव, योगेंद्र चौधरी, महेश अवाना, सुनीता भाटी, कमलेश मीणा और गिरिजा सिंह समेत काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed