फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven lakh rupees gone for taking three thousand phone

तीन हजार का फोन लेने के चक्कर में गए सात लाख रुपये 

Sun, 09 Jun 2019 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Jun 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh rupees gone for taking three thousand phone
online app

ऑनलाइन एप पर पुराना फोन बेचने का झांसा देकर बदमाशों ने युवक से विभिन्न मदों के नाम पर सात लाख रुपये ऐंठ लिए। तीन हजार रुपये के फोन को खरीदने के लिए सब्जी मंडी इलाके के युवक को इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने सब्जी मंडी थाने में इस बाबत मामला दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार समीर रावत सपरिवार सब्जी मंडी इलाके में रहता है। वह हिंदू राव अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। अप्रैल माह में उसने ऑनलाइन एप पर एक मोबाइल देखा जिसकी कीमत तीन हजार रुपये रखी गई थी। 
विज्ञापन


मोबाइल खरीदने के लिए समीर ने उसमें दिए नंबर पर संपर्क किया। उसकी बात अजय और राहुल नाम के युवक से हुई। उन लोगों ने समीर को अपनी बातों में उलझा लिया। उन्होंने बताया कि फोन खरीदने के लिए पहले उसे एनओसी लेनी होगी। इसके लिए उसे पैसे देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने कभी रजिस्ट्रेशन फीस तो कभी सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर ठगी करना शुरू कर दिया। समीर ने जब पैसे नहीं होने की बात कही और अपने पैसे लौटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसे बिना पूरी प्रक्रिया हुए पैसे लौटाने से वापस कर दिया। साथ ही कहा कि पैसे नहीं देने पर पूरे पैसे फंड में जमा हो जाएंगे। 


उसके बाद समीर ने अपने पिता और परिचितों से उधार लेकर उन्हें पैसे दिए। दो महीने तक इस तरह की ठगी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed