{"_id":"8cc395c51227d321acd874e4ff6afe06","slug":"seven-acres-and-sought-to-international-cricket-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के लिए सात एकड़ जमीन और मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के लिए सात एकड़ जमीन और मांगी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 10 Apr 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए सात एकड़ जमीन की और जरूरत है। जीडीए ने राजनगर एक्सटेंशन में 16 एकड़ जमीन दी है।
विज्ञापन
यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) जल्द ही अतिरिक्त जमीन के लिए एक प्रस्ताव तैयार कर जीडीए के पास भेजेगा। वहीं प्रदेश में खेल सुविधाएं भी बढ़ाई जाएगी। यूपीसीए के सेक्रेटरी और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यह जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में दी।
विज्ञापन
बुधवार को यूपीसीए की परचेज, मीडिया और फिक्सर एंड वेन्यू कमेटी की बैठक हुई। बैठक में यूपीसीए के सेक्रेटरी राजीव शुक्ला समेत अन्य मेंबर और जीसीए के सदस्यों ने चर्चा की। बैठक के बाद राजीव शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में अधिक से अधिक मैच हो इसके लिए यूपीसीए गंभीर है।
विज्ञापन
वर्तमान में कुछ जगहों पर ही मैच होते हैं। निर्णय लिया गया है कि ग्रेटर नोएडा, देहरादून, इलाहाबाद, पीलीभीत, फिरोजाबाद और वाराणसी में भी मैच कराए जाएंगे। खेल सुविधाएं बढ़ाई जाएगी।
वहीं गाजियाबाद में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनाने की कवायद चल रही है। जीडीए से 16एकड़ जमीन मिल गई है लेकिन वह कम है। सात एकड़ जमीन और चाहिए। लिहाजा प्रस्ताव बनाकर जीडीए के पास भेजा गया है।
आईपील में सट्टेबाजी के सवाल पर राजीव शुक्ला ने कहा कि मैच फिक्सिंग रोकने के लिए एंटी करप्शन यूनिट है। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अच्छी स्थिति में है। प्रेस कांफ्रेंस में जीसीए अध्यक्ष राकेश मिश्रा, चेयरमैन उमेश, प्रदीप गुप्ता रहे।