फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven accused arrested in Nigam Bodh Ghat Arson case

आगजनी और तोड़फोड़ मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, निगम बोध घाट के पास पुलिस पर किया था पथराव

Sun, 12 Apr 2020 09:55 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 12 Apr 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
Seven accused arrested in Nigam Bodh Ghat Arson case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

कश्मीरी गेट इलाके में निगम बोध घाट के पास शनिवार शाम तीन रैन बसेरों में आग लगाने और पुलिस पर पथराव करने के मामले में कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मुन्ना, लड्डन, भोपाल सिंह, शहाबुद्दीन, विनीत, अर्जुन और निर्मल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में दो अन्य आरोपी बालाचंद और सुनील को भी हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


इनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, दंगा करने, सरकारी आदेश का उल्लंघन, कोविड-19 संक्रमण के चलते दूसरों की जान जोखिम में डालने और आगजनी करने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को यमुना नदी से एक शख्स का शव बरामद हुआ था। बेघरों को लगा कि वह उनके साथी का शव है, जिसके बाद इन लोगों ने बवाल किया था। आरोपी मुन्ना और लड्डन रैनबसेरा में रहने वाले बेघरों के लीडर बताए जा रहे हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम रिंग रोड स्थित निगम बोध घाट के नजदीक बेघर लोगों ने हंगामा किया था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर इन लोगों ने पथराव कर दिया था। पुलिस की एक जिप्सी में भी तोड़फोड़ की थी। इसके बाद तीन रैनबसेरों को आग के हवाले कर दिया। जांच में पता चला कि एक दिन पूर्व बेघर लोगों ने खाना बांटने आए लोगों से बदसलूकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल डिफेंस के लोगों ने सख्ती की तो कुछ बेघर यमुना में कूद गए थे। इनमें एक युवक लापता हो गया। इस बीच शनिवार को एक युवक की लाश मिली तो बेघर लोगों को लगा कि वह उनका साथी है। आरोप है कि मुन्ना और लड्डन ने दूसरे लोगों को भड़काया और जमकर हंगामा किया। उधर, आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed