{"_id":"585c03614f1c1b3e4de39935","slug":"server-down-the-commotion-of-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों के सर्वर डाउन, लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों के सर्वर डाउन, लोगों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 23 Dec 2016 02:16 PM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में पैसे जमा करने के लिए अब सिर्फ 8 दिन (30 दिसंबर) रह गए हैं। ऐसे में बैंकों में फिर से भीड़ जुटने लगी है। वहीं, अब कैश की कमी के साथ-साथ सर्वर डाउन की भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सेक्टर-62 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सर्वर डाउन रहने से बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया। इससे कतार में खड़े लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और बैंक प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। लोगों ने बताया कि वह सारा काम छोड़कर कतार में खड़े हुए थे। बैंक ने पहले नकदी नहीं दी और अब सर्वर डाउन की समस्या बता दी। सोमवार से बैंक की यही स्थिति चल रही है। कुछ यही हाल सेक्टर-18, 22, 12, 41, 50, 6 के बैंकों में रहा। यहां दोपहर बाद ही नकदी खत्म होने की जानकारी लाइन में लगे लोगों को दे दी गई। सेक्टर-6 स्थित बैंकों में भी पिछले एक सप्ताह से सर्वर डाउन की समस्या चल रही है।
विज्ञापन
नेटवर्किंग की समस्या प्लास्टिक मनी पर
सर्वर डाउन का असर सिर्फ बैंकों पर ही नहीं, बल्कि मॉल, शोरूम व दुकानों पर लगी स्वाइप मशीनों पर पड़ रहा है। ऐसे में लोगों के बैंक खातों से भी पैसे कटने की शिकायतें आ रही हैं। बैंकों के कस्टमर केयर नंबर भी नहीं लग रहे हैं। अगर लग रहे हैं तो हर वक्त व्यस्त ही रहते हैं।