फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sequrity guards sleeps in duty.

नींद में डूबे रहते हैं वो जिनके भरोसे सोते हैं हम

Sun, 21 Sep 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 21 Sep 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sequrity guards sleeps in duty.

सेक्टर-80 स्थित पार्क ग्रैंड्यूरा में रहने वालों की  सुरक्षा रामभरोसे है। हर महीने मेंटीनेंस पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी कभी स्कूटी तो कभी किसी का सामान गायब हो जाता है।

विज्ञापन


आरडब्ल्यूए का आरोप है कि कहने को सुरक्षा के लिए 60 गार्ड लगाए गए हैं मगर ये ड्यूटी टाइम में अक्सर सोए रहते हैं। कई बार मेंटीनेंस एजेंसी से शिकायत के बाद भी हालात नहीं सुधरे। लोगों को डर है कि ये नहीं सुधरे तो कालोनी में कोई बड़ी घटना न घट जाए।
विज्ञापन


पार्क ग्रैंड्यूरा के 716 फ्लैटों की सुरक्षा के लिए 60 गार्डों को तैनात किया गया है। जो सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति है। आरडब्लयूए उपाध्यक्ष केके पांडेय का आरोप है कि दो शिफ्टो में गार्ड की ड्यूटी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में 11 बजते ही निगरानी करने की जगह गार्ड सो जाते हैं। कोई भी कॉलोनी में घुस के वारदात को अंजाम दे दे, तो इन्हें पता ही नहीं चलेगा।

एनके मजीठिया का आरोप है कि कई बार इन्हें सोते हुए पकड़ा गया। मेंटीनेंस एजेंसी और बीपीटीपी से शिकायत के बाद भी हालात नहीं सुधरे। दो हफ्ते पहले घर के नीचे खड़ी स्कूटी चोरी हो गई। लोगों की सुरक्षा के साथ बिल्डर मजाक कर रहा है।


हर महीने देते हैं लाखों रुपये:
पार्क ग्रैंड्यूरा के 716 फ्लैटों में 500 परिवार रहते हैं। जो हर महीने 4500 रुपये के हिसाब से मेंटीनेंस के नाम पर बिल्डर को करीब साढ़े बाइस लाख रुपये दे रहे हैं। उसके बावजूद सुरक्षा सवालिया घेरे में हैं। लोगों को परिवार वालों के साथ ही बच्चों की भी चिंता सता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed