{"_id":"6aad22c5e2367e4cf104ae4f","slug":"separate-entrance-for-passengers-with-hand-luggage-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155438-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हाथ में सामान वाले यात्रियों के लिए अलग प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हाथ में सामान वाले यात्रियों के लिए अलग प्रवेश
विज्ञापन
- आईजीआई एयरपोर्ट पर ‘एक्सप्रेस@ डेल’ सेवा शुरू, तीनों टर्मिनल पर निर्धारित गेट से मिलेगा प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर हाथ में सामान लेकर या बिना सामान यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अलग प्रवेश की सुविधा शुरू की गई है। डायल ने ‘एक्सप्रेस@ डेल’ सेवा शुरू की है, जिसके तहत ऐसे यात्रियों को सामान्य प्रवेश प्रक्रिया से अलग मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा। इससे टर्मिनल में प्रवेश की प्रक्रिया को अधिक तेज और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।
डायल के अनुसार, यह सुविधा टर्मिनल-1 के गेट संख्या 5 से शुरू की गई है। इसके अलावा टर्मिनल-2 में गेट संख्या 1 और टर्मिनल-3 में गेट संख्या 2 को इसके लिए निर्धारित किया गया है। यह सुविधा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए है, जिन्हें चेक-इन सामान जमा नहीं करना है। इसका उद्घाटन दिल्ली एयरपोर्ट के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोमय राय ने किया।
टी-1 पर चाइल्ड बैरियर का होगा रखरखाव
आईजीआई के टर्मिनल-1 पर बच्चों की सुरक्षा के लिए लगाए गए चाइल्ड बैरियर की मरम्मत और नियमित रखरखाव कराया जाएगा। इसके लिए चयनित एजेंसी से अनुबंध किया जा रहा है। इसके तहत बैरियर की स्थिति की जांच, खराब हिस्सों की मरम्मत और जरूरत के अनुसार अन्य जरूरी काम किए जाएंगे, ताकि यात्रियों की आवाजाही के दौरान ये सुरक्षा उपकरण उपयोगी और सुरक्षित स्थिति में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर हाथ में सामान लेकर या बिना सामान यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अलग प्रवेश की सुविधा शुरू की गई है। डायल ने ‘एक्सप्रेस