{"_id":"b91398b780a18fa0cd0afc0ea3422f0d","slug":"selecting-the-chief-of-naval-upa-cast-a-bad-precedent","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसेना प्रमुख के चयन से यूपीए ने डाली गलत परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौसेना प्रमुख के चयन से यूपीए ने डाली गलत परंपरा
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 19 Apr 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सेनाध्यक्ष और गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह ने नौसेना प्रमुख के चयन पर यूपीए सरकार और रक्षामंत्री को कठघरे में खड़ा किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को उन्होंने कहा कि सीनियर की उपेक्षा कर जूनियर को उच्च पद पर बिठाने की गलत परंपरा डाली जा रही है। भविष्य में इसके परिणाम ठीक नहीं होंगे।
वह नए नौसेना प्रमुख के चयन पर पूछे गए सवाल पर अपनी राय व्यक्त कर रहे थे। शुक्रवार देर शाम जनरल वीके सिंह प्रचार के सिलसिले में अलवर के लिए रवाना हुए। वहां से वह भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के लिए मथुरा प्रचार करने जाएंगे।
विज्ञापन
कई राज्यों में प्रचार करने के बाद शुक्रवार को गाजियाबाद आए वीके सिंह ने कहा कि पश्चिमी कमान पर तैनात रहने वाले को ही नौसेना प्रमुख बनाने की परंपरा रही है।
विज्ञापन
आरके धोवन पिछले करीब आठ वर्षों से दिल्ली में ही नियुक्त रहे हैं। इस लिहाज से भी उनका चयन उचित नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा पड़ोसी देशों से बेहतर संबंध रखने की है।
गाजियाबाद में 10 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान नूरपुर क्षेत्र में बूथ कैप्चरिंग की चुनाव आयोग से शिकायत करने के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी तक इस संबंध में आयोग की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है।
हेमा मालिनी-राजनाथ सिंह के लिए करेंगे प्रचार
लोकसभा चुनाव के दौरान वीके सिंह मथुरा से पार्टी प्रत्याशी हेमा मालिनी से लेकर लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के लिए प्रचार करेंगे। साथ ही पूरे देश में उनके प्रचार कार्यक्रम लगाए गए हैं। शुक्रवार को गाजियाबाद से वीके सिंह अलवर रवाना हो गए।