सहवाग को करारा झटका, दिल्ली टीम से भी बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम से बाहर चल रहे वीरेंद्र सहवाग विजय हजारे ट्रॉफी में बुधवार को हरियाणा के खिलाफ होने वाले मैच में दिल्ली की तरफ से नहीं खेलेंगे। मैच से हटने का कारण उनकी खराब सेहत को बताया जा रहा है।
डीडीसीए की चयन समिति के अध्यक्ष चेतन चौहान ने मंगलवार को कहा, 'सहवाग बुखार और सर्दी से अभी उबरे नहीं हैं, इसलिए वह हरियाणा के खिलाफ मैच में भी नहीं खेलेंगे।' जबकि दिल्ली के कोच संजीव शर्मा ने कल ही कहा था कि सहवाग बुखार से उबर चुके हैं अगले मैच में उनके खेलने की संभावना है।
इससे पहले सहवाग हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पिछले मैच में भी नहीं खेले थे। वह मैच शुरू होने से कुछ घंटों पहले मैच से हट गए थे। जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि उन्होंने खराब फॉर्म के कारण यह फैसला लिया है।
फिर मतभेद के शिकार तो नहीं हो गए सहवाग
विजह हजारे ट्रॉफी के पिछले मैच में दिल्ली ने हिमाचल से जीत हासिल की थी। तब मैच शुरू होने से कुछ देर पहले ही सहवाग के न खेलने की बात सामने आई थी। तब इसके पीछे उनकी सेहत खराब होने की बात सामने कही गई थी।
लेकिन अगले दिन दिल्ली के कोच संजीव वर्मा ने कहा कि सहवाग बुखार से उबर चुके हैं और उनके मैच खेलने की पूरी संभावना है।
हालांकि इसके बाद सहवाग के ट्रॉफी से हटने की बात सामने आ गई। दरअसल, पिछले मैच में उनके जगह पर टीम में शामिल किए गए युवा बैट्समैन जागृति आनंद टॉप स्कोरर रहे थे। ऐसे में सहवाग को दोबारा खिलाने पर जागृति आनंद को बाहर बिठाना पड़ता। इसके अलावा बैटिंग ऑर्डर में सहवाग के बैटिंग नंबर पर भी भ्रम की स्थिति बनी हुई थी।