फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seema Haider praised women s reservation bill

वीडियो: महिला आरक्षण बिल मामले में सीमा की एंट्री, पाकिस्तान को लेकर कही ऐसी बात, पड़ोसी देश हो जाएगा बेचैन

Wed, 20 Sep 2023 06:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 20 Sep 2023 06:16 PM IST
सार

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान बुधवार को सीमा ने इस पर अपनी राय रखी है। सीमा हैदर ने वीडियो जारी करते हुए इस बिल की प्रशंसा की।

विज्ञापन
Seema Haider praised women s reservation bill
सीमा हैदर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्यार के खातिर नेपाल के रास्ते भारत आईं सीमा हैदर अब पूरी तरह से भारत के रंग में रंग गई हैं। सीमा न सिर्फ पूरे रीति-रिवाज से हर त्योहार को मनाती हैं बल्कि देश के मुद्दों और यहां की राजनीति को लेकर भी अपनी राय समय-समय पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में जब लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा शुरू हुई है तो बुधवार को सीमा ने इस पर अपनी राय सभी के सामने रखी। सीमा हैदर ने वीडियो जारी करते हुए इस बिल की प्रशंसा की। सीमा ने कहा कि भारत में महिलाओं की बहुत इज्जत होती है। भारत सरकार महिलाओं को आरक्षण देकर बहुत बड़ा काम कर रही है।

विज्ञापन



करीब 40 सेकेंड के वीडियो की शुरुआत सीमा हैदर जय श्रीराम और राधे-कृष्णा बोलकर करती हैं, जिसमें सीमा कहती हैं 'महिला आरक्षण बिल के द्वारा भारत सरकार महिलाओं के लिए बहुत बड़ा काम करने जा रही है। जिस तरह हमारे भाई और वकील एपी सिंह देश की महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं उसी तरह भारत सरकार महिलाओं को आरक्षण देकर बहुत बड़ा काम कर रही है। पाकिस्तान में वहां के लोग और सरकार औरतों को पैरों की जूती समझते हैं। यहां भारत में उन्हें देवी माना जाता है, उन्हें बहुत सम्मान दिया जाता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को बहुत सम्मान दे रहे हैं, यह बहुत ही खुशी की बात है। अंत में भारत माता की जय बोलकर सीमा हैदर अपनी बात को खत्म करती हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो है अलबेला मद नैनों वाला...गाने पर डांस कर सीमा ने मनाई थी जन्माष्टमी
सीमा हैदर ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को भी धूमधाम के साथ मनाया था। सिर पर माता की चुनरी और हरी साड़ी पहनकर सीमा हैदर राधा बनी दिखाई दी थीं। सीमा ने बॉलीवुड के गाने पर जमकर डांस करते हुए एक वीडियो भी बनाया था। सीमा 'जो है अलबेला मद नैनों वाला, जिसकी दीवानी वृज की हर वाला वह कृष्णा है' गाने पर थिरकते हुए नजर आई थीं। जन्माष्टमी के त्योहार पर सीमा हैदर को प्रेमी सचिन मीणा ने गिफ्ट भी दिया था, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण और राधा की मूर्ति थी। सीमा ने सचिन द्वारा दिए गए गिफ्ट और राधा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी।

विज्ञापन

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए रखा था व्रत
चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए भी सीमा हैदर ने दुआ मांगी थी। यहां तक की सीमा ने लैंडिंग की सफलता के लिए व्रत भी रखा था। सीमा ने वीडियो जारी कर कहा था, मेरी भगवान राधा-कृष्ण में बहुत आस्था है। मैं तब तक व्रत रखूंगी, जब तक भारत देश का चंद्रयान सफलता पूर्वक चंद्रमा पर लैंड नहीं कर लेता। सीमा ने आगे कहा था, हे प्रभु, हे भगवान, हे श्री राम, हे सभी देवी देवताओं, हे राधे कृष्णा हमारे भारत देश का चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतर जाए। इसके लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री जी बहुत मेहनत कर रहे हैं, जिससे हमारे भारत देश का नाम बहुत ऊंचा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed