फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   see what happened after the departure of modi from noida

PM इन नोएडा : मोदी के प्रस्थान के बाद देखने को मिला ये नजारा

Tue, 26 Dec 2017 10:26 AM IST
आशुतोष दुबे/अमर उजाला, नोएडा
आशुतोष दुबे/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 26 Dec 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
see what happened after the departure of modi from noida
modi in noida - फोटो : लाल सिंह

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को सुनने के लिए 30 हजार से ज्यादा लोग सभा स्थल पहुंचे थे। सभा की शुरुआत से दो घंटे पहले से ही सभा स्थल के चारो ओर का नजारा देखने को मिला। जेवर, दादरी, बुलंदशहर, सिकंदराबाद , ग्रेटर-नोएडा से दर्जनों बसें समर्थकों को लेकर पहुंची।

विज्ञापन


अव्यवस्था के चलते बस व वाहनों को नोएडा, ग्रेटर-नोएडा व एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन में खड़ा करवाया गया। अधिकांश बसें एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर पार्क की गई। इसकी वजह जनसभा के आसपास सुरक्षा का दायरा इतना ज्यादा था कि समर्थकों को से एक से डेढ़ किलोमीटर तक पैदल ही चलना पड़ा।
विज्ञापन


पानी से लेकर आसपास की सभी दुकानों को हटा दिया गया। बैरीकेटिंग पर भारी सुरक्षा की गई थी। लिहाजा जनसभा खत्म होने के साथ वाहन चालकों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान अधिकांश सड़कों को बंद कर दिया गया। यातयात को रोक दिया गया। भाषण खत्न होने के कुछ मिनट बाद सड़कों को खोल दिया गया। लेकिन बस व अन्य वाहनों के सड़कों पर खड़े होने से अव्यवस्था फैल गई। 

इन सड़कों पर लगा भीषण जाम

see what happened after the departure of modi from noida
modi in noida - फोटो : लाल सिंह

-नोएडा, ग्रेटर-नोएडा व एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर-नोएडा से नोएडा की ओर जाम
-एमपी-02 पर जीआई मॉल से राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल 
-राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल से सेक्टर-18 अंडरपास
-महामाया फ्लाई ओवर से कालिंदी कुंज व कालिंदी कुंज से सेक्टर-३7 एमपी-३ सड़क 
-डीएससी रोड सेक्टर-३7 से सेक्टर-15 नयाबंस तक 

भाषण खत्म होने के बाद बांटा दुख 

see what happened after the departure of modi from noida
modi in noida - फोटो : लाल सिंह

प्रधानमंत्री के भाषण के बाद जनसभा स्थल खाली होने लगा। समर्थक जहां से आए थे वह वापस जाने लगे। इस दौरान कुछ लोग हाथों में पीला पर्चा लेकर अपना दुख व्यक्त करते नजर आए।

यह पंपलेट बाबा बंगाली बस्ती जल कल्याण समिति सेक्टर-44 की ओर से बांटे जा रहे थे। जिसमें लिखा गया था, आज से 10 से 12 साल पहले सेक्टर-44 में 2200 झुग्गियां जल गई थी।

जिसमें झुग्गी वासियों ने कोर्ट में केस किया था। हाइकोर्ट ने भी अपना फैसला झुग्गी झोपड़ी वालों के पक्ष में सुनाया था। पेपर भी सीओ के पास जमा करा दिए थे। लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया। 

विरोध के साथ स्वच्छता अभियान की उड़ी धज्जियां
लोगों ने जनसभा के दौरान व कार्यक्रम के बाद एमिटी कैंपस के अंदर व सड़क के किनारों को शौचालय में तब्दील कर दिया। दरअसल, जिला प्रशासन की तरफ से यहां एक भी अस्थायी शौचालय का निर्माण नहीं किया था। जिसका नतीजा यहां देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed