'दूसरा युवक देखा तो मार डाली गर्भवती पत्नी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। जी हां गोविंदपुरी में 25 साल की गर्भवती महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।
पुलिस ने इस संबंध में महिला के पति गांव नकटपुर, भमोरा, बरेली, यूपी निवासी शिवम सिंह उर्फ नन्हे (19) को दबोच लिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी आरुति की हत्या करने की बात को कबूला भी है।
गोविंदपुरी थाना पुलिस शिवम सिंह से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
महिला की सड़ी गली मिली थी लाश
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि 17 अप्रैल को गली नंबर-20 तिगड़ी विस्तार के एक बंद कमरे में 25 साल की महिला आरती की सड़ी-गली हालत में लाश मिली थी।
आरती की मां ने अपने दामाद पर हत्या करने का शक जताया था। पुलिस ने मां के बयान और छानबीन के बाद आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी। इस बीच उत्तराखंड और बरेली के ठिकाने पर छापे मारे गए।
इस बीच एक सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार बरेली से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी शिवम सिंह ने बताया कि आरती ने उससे दूसरी शादी की थी।
मार्च में पत्नी के साथ हुआ था दिल्ली शिफ्ट
मार्च में वह पत्नी के साथ दिल्ली शिफ्ट हुआ था। आरती की मां गीता देवी ने उन्हें किराए का कमरा दिला दिया था। गत 15 अप्रैल को वह अपने कमरे पर पहुंचा।
उसने दरवाजा खटखटाया। पत्नी ने जैसे ही दरवाजा खोला कमरे में एक अन्य युवक को पाया। शिवम का गुस्सा देखकर आरती ने उसे धक्का दे दिया।
इस बीच कमरे में मौजूद युवक भाग गया। इस बात से नाराज होकर उसने देर रात तीन बजे सोते समय आरती का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में वह फरार हो गया।