{"_id":"8fa7e9c155dcc2b0860882b3d108704f","slug":"security-rehearsal-for-surajkund-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड मेला: आज होगी पहली सुरक्षा रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजकुंड मेला: आज होगी पहली सुरक्षा रिहर्सल
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 29 Jan 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 फरवरी से शुरू हो रहा 28वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेला 1600 से अधिक पुलिस कर्मियों की चौकस निगाहों के बीच आयोजित होगा।
मेला परिसर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर होगी। सुरक्षा से जुड़ी कमियों को दूर करने के लिए बृहस्पतिवार को रिहर्सल होगी।
एक फरवरी से शुरू हो रहे मेले में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की तैयारी कर ली है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मेला परिसर में आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के साथ फरीदाबाद पुलिस के लगभग एक हजार कर्मी तैनात रहेंगे।
यह भी पढ़ें:सूरजकंड मेंले में सेक्स वर्करों को भी मिलेंगी सुविधाएं
मेले की सुरक्षा की नोडल अधिकारी एसीपी पूनम दलाल ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस के अलावा आसपास के जिलों से 600 से अधिक कर्मी भी बुलाए गए हैं। 110 सीसीटीवी कैमरों से मेला परिसर के कोने-कोने पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 30 व 31 जनवरी को परिसर में सुरक्षा रिहर्सल की जाएगी। रिहर्सल के जरिए पुलिस मेले से पहले अपने सभी इंतजामों को जांचना चाहती है, जिससे कहीं भी कोई कमी न रह जाए। जगह-जगह बुलेट प्रूफ मचान, बेरिकेड और मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे।
इसके अलावा मेले में यातायात को सुचारू बनाने के लिए 100 से अधिक ट्रैफिक कर्मी तैनात रहेंगे। ये कर्मी बाहर से मेला परिसर में आने वाले वाहनों पर नजर रखेंगे।
मेला परिसर में धारा 144:
जिला प्रशासन ने मेला परिसर में बुधवार को धारा-144 लागू कर दी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर धारा-144 मेला समाप्त होने तक (15 फरवरी) लागू रहेगी। इस दौरान परिसर या उसके आसपास किसी भी प्रकार का हथियार आदि ले जाने पर रोक लगा दी गई है।