फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security guard molests girl in a society in Sector 78 Noida

नोएडा में शर्मनाक घटना: सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी ने बच्ची से की छेड़खानी, लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया

Mon, 23 Oct 2023 09:50 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 23 Oct 2023 09:50 PM IST
सार

सोसाइटी की सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद हो गई है। सोसाइटी निवासियों की सूचना पर सेक्टर-113 कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Security guard molests girl in a society in Sector 78 Noida
पुलिस की गाड़ी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-78 स्थित एक सोसाइटी में तैनात सुरक्षाकर्मी ने बच्ची से छेड़खानी की। सोसाइटी की सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद हो गई है। सोसाइटी निवासियों की सूचना पर सेक्टर-113 कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

सोसाइटी निवासी बच्ची (8) रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे फ्लैट के बाहर खेल रही थी। जरूरत पड़ने पर उसने परिजन से बात करने के लिए गार्ड रूम के पास लगे फोन से परिजन को फोन किया। इसी दौरान वहां मौजूद गार्ड ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर दी। घर पहुंचकर बच्ची ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। नाराज परिजनों ने जब प्रथम तल की लाॅबी के पास लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें सुरक्षाकर्मी की हरकत कैद थी। परिजनों ने कोतवाली-113  पहुंचकर मामले की शिकायत दी है। एसीपी सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed