Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security guard dies due to stray bull attack in Delhi

दिल्ली में आवारा पशुओं का आतंक: सांड के हमले से सिक्योरिटी गार्ड की मौत, बचाने पहुंचे लोगों को भी किया घायल

Fri, 07 Mar 2025 04:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 07 Mar 2025 04:58 PM IST
सार

दिल्ली में आवारा सांड ने एक सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गार्ड को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Security guard dies due to stray bull attack in Delhi
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीपुर इलाके में आवारा सांड ने एक सिक्योरिटी गार्ड को मौत के घाट उतार दिया। सांड को हमला करते देख आस पास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इस दौरान सांड ने उन पर भी हमला कर दिया। लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों को मामूली चोट लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गार्ड को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने सांड को पकड़ने के लिए दिल्ली नगर निगम को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त अशोक कुमार (60) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ अलीपुर इलाके में रहते थे और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। उनके बेटे दीपक ने बताया कि शुक्रवार सुबह में वह रात की ड्यूटी करके पैदल ही घर आ रहे थे। पिता के घायल होने की सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पता चला कि घूम रहे आवारा सांड ने उनपर हमला किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नीचे गिरने के बावजूद अशोक ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन सांड उनपर सींग और पैर से लगातार हमला करने लगा।
विज्ञापन


सांड को हमला करते देखकर आस पास मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए आगे आए, लेकिन सांड ने उन लोगों पर हमला कर दिया। लोग खुद को बचाने के लिए भागे। इस दौरान गिरने से कुछ लोगों को चोटें आई। लोगों ने सांड पर पत्थर और लाठी से हमला कर उसे दूर भगाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि सुबह करीब सवा छह बजे हादसे के बारे में जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक को अचेतावस्था में देखा और पास के अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने सांड पकड़ने के लिए नगर निगम को सूचित कर दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में आवारा पशु सड़कों पर घूमते रहते हैं। नगर निगम की टीम कभी भी इसपर कोई कार्रवाई नहीं करती है। आए दिन पशु लोगों पर हमला कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed