फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Section -144 Udhain apart by Raj Babbar, then sue

राज बब्बर ने उड़ाई धारा-144 की धज्जियां, फिर मुकदमा

Thu, 27 Mar 2014 02:16 PM IST
ओमप्रकाश शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
ओमप्रकाश शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 27 Mar 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
Section -144 Udhain apart by Raj Babbar, then sue

निर्धारित अवधि के बाद रोड शो करने के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर व पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। राजबब्बर व उनके समर्थकों के खिलाफ पिछले दस दिन के भीतर धारा 144 के उल्लंघन करने का यह दूसरा मामला है।

विज्ञापन


इससे पहले 15 मार्च को भी उड़नदस्ता-3 के प्रभारी लोकेश कुमार ने कोतवाली में धारा-144 का उल्लंघन करने के आरोप में कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रधान, कांग्रेसी नेता सतीश विदूड़ी और आयोजक मंडल के युधिष्टर सिसोदिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


एसआई शिवकुमार द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में प्रत्याशी राजबब्बर, कांग्रेस के पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल के अलावा कांग्रेस के प्रांतीय सदस्य बालकिशन शर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, सतीश बिदूड़ी और लोकदल नेता कुंवर अय्यूब अली व अन्य के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ राजकुमार सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने राजबब्बर के रोड शो के लिए शाम 5.30 बजे से रात 8.30 बजे का समय मांगा गया था। कई बार मना करने के बावजूद रोड शो करीब 9.45 बजे तक चला। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रधान ने मामले की जानकारी से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed