अपने मंत्री और सांसद के घर एक महीने में दूसरी बार आए पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्धनगर के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के आवास पर एक माह के अंदर दो बार पीएम आ गए। बुधवार को प्रधानमंत्री ने डॉ. महेश शर्मा के आवास पर आयोजित शादी में पहुंचकर दूल्हा-दूल्हन को आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर यूपी के सांसदों के अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे। मालूम हो कि करीब एक माह पूर्व डॉ. महेश शर्मा के दिल्ली के 10 राजा जी मार्ग स्थित आवास पर पीएम ने प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर प्रदेश के सभी सांसदों को बुलाकर बैठक की थी।
करीब एक घंटे पीएम ने सभी सांसदों की क्लास ली थी और आधा घंटे तक पीएम डॉ. महेश के परिजनों से मिले थे। बुधवार को उनके आवास पर फर्रुखाबाद के भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र की शादी थी।
पूर्व राष्ट्रपति का आवास महेश शर्मा को मिला है
पीएम ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया, साथ ही यूपी के मौजूद सांसदों से चुनाव की क्या तैयारी के बारे में पूछताछ की। मालूूम हो कि पूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे अब्दुल कलाम का आवास डॉ. महेश शर्मा को मिला है।
पीएम नरेंद्र मोदी की नोएडा में पहली रैली 31 दिसंबर 2015 को एनएच-24 चौड़ीकरण की घोषणा को लेकर हुई थी। वहीं 5 अप्रैल को स्टार्टअप इंडिया को लेकर रैली हुई थी।
चूंकि नोएडा डॉ. महेश शर्मा का संसदीय क्षेत्र है। दोनों कार्यक्रम काफी सफल हुए थे। इसके कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।