फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sealing: traders protested on valentines day with slogan my shop my valentine

सीलिंग : हाथों में गुलाब लेकर वेलेंटाइन डे पर ट्रेडर्स ने किया प्रदर्शन, लगाए ये नारे

Thu, 15 Feb 2018 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Feb 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
sealing: traders protested on valentines day with slogan my shop my valentine
sealing - फोटो : vivek nigam

सीलिंग के विरोध में व्यापारी ‘कटोरा आंदोलन’ शुरू करेंगे। इसके तहत वे 16 से 22 फरवरी तक दिल्ली के सभी सांसदों के घरों के बाहर क्रमवार सीलिंग रोकने की भीख मांगेंगे।

विज्ञापन


अगर इसके बाद भी सीलिंग नहीं रोकी गई तो व्यापारी 25 फरवरी को प्रधानमंत्री आवास पर कटोरा आंदोलन होगा। चेंबर और ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के संयोजक बृजेश गोयल ने बुधवार को कनॉट प्लेस में प्रेसवार्ता कर में ‘कटोरा आंदोलन’ शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगठन डेढ़ माह से सीलिंग रुकवाने का प्रयास कर रही है। सभी प्रयास विफल होने पर दिल्ली के सातों सांसदों के घर के बाहर सीलिंग रोकने की भीख मांगने की रणनीति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 को मोदी के आवास के बाहर कटोरा आंदोलन होगा

sealing: traders protested on valentines day with slogan my shop my valentine
sealing - फोटो : vivek nigam

इसके तहत व्यापारी 16 फरवरी को सांसद डॉ हर्षवर्धन, 17 को मीनाक्षी लेखी, 18 को उदित राज, 19 को महेश गिरी, 20 को सांसद प्रवेश वर्मा, 21 को रमेश विधूड़ी और 22 फरवरी को सांसद मनोज तिवारी के घर के बाहर कटोरा लेकर सीलिंग रोकने की भीख मांगेंगे।

अगर 24 फरवरी तक सीलिंग नहीं रोकी गई तो 25 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर कटोरा आंदोलन होगा।

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने बुधवार को वेलेंटाइन डे के दिन गुलाब के फूलों के साथ एमसीडी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस मौके पर व्यापारियों ने ‘माई शॉप-माई वेलेंटाइन’ का नारा लगाया। उनकी मांग थी कि सरकार जल्द सीलिंग पर रोक लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed