{"_id":"6b09a5be2623c4229905f572","slug":"cows-being-left-on-the-road-near-gokulpuri-flyover-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3845-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गोकुलपुरी फ्लाईओवर के पास सड़क पर छोड़ी जा रहीं गायें, हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गोकुलपुरी फ्लाईओवर के पास सड़क पर छोड़ी जा रहीं गायें, हादसों का खतरा
विज्ञापन
सुबह मिलेगी सड़क किनारे दूध के लिए शाम को घर वापसी, गोबर से रास्ते हो रहे गंदे व यातायात प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। गोकुलपुरी फ्लाईओवर के पास डेयरी संचालकों की लापरवाही वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ डेयरी संचालक सुबह अपनी गायों को फ्लाईओवर के आसपास खुले में छोड़ देते हैं। गायें पूरे दिन मुख्य सड़क और आसपास के रास्तों पर घूमती रहती हैं और शाम को दूध निकालने के समय उन्हें वापस डेयरी में ले जाया जाता है। दिनभर सड़क पर गायों के घूमने से यातायात प्रभावित होता है। अचानक गायों के सामने आ जाने से वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं, रास्तों पर जगह-जगह गोबर फैलने से गंदगी रहती है और दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा भी बढ़ जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि डेयरी संचालकों की इस लापरवाही से आम लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से गायों को खुले में छोड़ने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सड़क को अतिक्रमण व गंदगी से मुक्त कराने की मांग की है।
वर्जन
सुबह डेयरी संचालक गायों को फ्लाईओवर के पास खुला छोड़ जाते हैं और शाम को दूध निकालने के समय वापस ले जाते हैं। कई बार अचानक गायों के सामने आने से हादसे की आशंका बनी रहती है।
-- मोहन झा, स्थानीय निवासी शिव विहार
--
डेयरी संचालक दूध निकालने के समय तो गायों को वापस ले जाते हैं, लेकिन पूरे दिन उन्हें सड़क पर खुला छोड़ देते हैं। इससे सड़क पर यातायात बाधित होता है।-- पंकज शर्मा, स्थानीय निवासी गोकुलपुरी
विज्ञापन
--
डेयरी संचालकों की लापरवाही का खामियाजा राहगीरों और वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। विभाग को गायों को खुले में छोड़ने वालों पर सख्ती करनी चाहिए।-- सुनील कुमार,स्थानीय निवासी गोकुलपुरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। गोकुलपुरी फ्लाईओवर के पास डेयरी संचालकों की लापरवाही वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ डेयरी संचालक सुबह अपनी गायों को फ्लाईओवर के आसपास खुले में छोड़ देते हैं। गायें पूरे दिन मुख्य सड़क और आसपास के रास्तों पर घूमती रहती हैं और शाम को दूध निकालने के समय उन्हें वापस डेयरी में ले जाया जाता है। दिनभर सड़क पर गायों के घूमने से यातायात प्रभावित होता है। अचानक गायों के सामने आ जाने से वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं, रास्तों पर जगह-जगह गोबर फैलने से गंदगी रहती है और दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा भी बढ़ जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि डेयरी संचालकों की इस लापरवाही से आम लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से गायों को खुले में छोड़ने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सड़क को अतिक्रमण व गंदगी से मुक्त कराने की मांग की है।
वर्जन
सुबह डेयरी संचालक गायों को फ्लाईओवर के पास खुला छोड़ जाते हैं और शाम को दूध निकालने के समय वापस ले जाते हैं। कई बार अचानक गायों के सामने आने से हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
डेयरी संचालक दूध निकालने के समय तो गायों को वापस ले जाते हैं, लेकिन पूरे दिन उन्हें सड़क पर खुला छोड़ देते हैं। इससे सड़क पर यातायात बाधित होता है।
विज्ञापन
डेयरी संचालकों की लापरवाही का खामियाजा राहगीरों और वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। विभाग को गायों को खुले में छोड़ने वालों पर सख्ती करनी चाहिए।
