फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sealing : shops will be closed for two days in protest of sealing

दिल्ली: सीलिंग के विरोध में आज बंद रहेंगी 8 लाख दुकानें, आंदोलन के मूड में व्यापारी

Fri, 02 Feb 2018 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Feb 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
sealing : shops will be closed for two days in protest of sealing
sealing - फोटो : अमर उजाला

सीलिंग के खिलाफ दिल्ली के व्यापारी बड़े आंदोलन के मूड में दिखाई पड़ रहे हैं। व्यापारिक संगठन के एक ग्रुप ने जहां दो दिनों के लिए बाजार बंद का ऐलान किया है वहीं एक अन्य  संगठनों के ग्रुप ने तीन दिनों के लिए बाजार बंद की घोषणा की है।

विज्ञापन


चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने सीलिंग के खिलाफ 72 घंटे के दिल्ली बंद की घोषणा की है। सीटीआई के कन्वीनर बृजेश गोयल और हेमंत गुप्ता ने बताया कि 2 से 4 फरवरी तक दिल्ली की करीब आठ लाख दुकानें और 1.5 लाख के करीब फैक्ट्रियां पूरी तरह से इस दौरान बंद रहेंगी।

विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि बंद को 750 ट्रेड एसोसिएशंस और 20 से अधिक इंडस्ट्रियल एरिया के लोगों ने समर्थन दिया है। कंफेडरेशन ऑफ ट्रेडर्स एसोसिएशन के 48 घंटे बंद की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 और 3 फरवरी को बाजार बिलकुल बंद रहेगा

sealing : shops will be closed for two days in protest of sealing
sealing - फोटो : अमर उजाला

संगठन के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल के अनुसार 2 और 3 फरवरी को बाजार बिलकुल बंद रहेगा। चांदनी चौक के बीकानेरवाला चौक पर बड़ी संख्या में व्यापारी इकट्ठा होंगे और दोपहर 12 बजे करीब विरोध मार्च निकालेंगे।
 

चांदनी चौक, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, खारी बावली, नया बाजार, भागीरथ प्लेस, कनॉट प्लेस, लाजपतराय मार्केट समेत दिल्ली के तमाम छोटे बड़े बाजार बंद रहेंगे।
 

सीटीआई के नेतृत्व में शुक्रवार को व्यापारी कश्मीरी गेट व टाऊन हॉल चांदनी चौक पर व 3 फरवरी को सदर बाजार पर इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

समस्या का समाधान केवल केंद्र सरकार के पास है

sealing : shops will be closed for two days in protest of sealing
sealing - फोटो : अमर उजाला

4 फरवरी को सभी व्यापारी महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर पहुंचकर प्रार्थना करेंगे कि सीलिंग से जल्द राहत दी जाए।

 

सीटीआई का कहना है कि पिछले एक महीने में हमने एमसीडी, दिल्ली सरकार और सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी से भी मिले, इस समस्या का समाधान केवल केंद्र सरकार के पास है, हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि तुरंत एक बिल या अध्यादेश लाकर सीलिंग रोके। 
 

प्रवीण खंडेलवाल का कहना है कि केंद्र सरकार दिल्ली को सीलिंग से बचाने के लिए तुरंत एक अध्यादेश लाए। 31 दिसंबर 2017 तक दिल्ली में बिल्डिंग अथवा कमर्शियल यूज जहां है जैसा है के आधार पर एक एमनेस्टी स्कीम व्यापारियों के हक में दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed