सीलिंग के विरोध में दिल्ली बंद, सर्वदलीय बैठक में सिसोदिया ने कसा भाजपा पर तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में सीलिंग मुद्दे पर सिसायत तेज हो गई है। एक ओर जहां आज व्यापारियों ने दिल्ली बंद किया है तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आज सर्वदलीय बैठक जारी है।
केजरीवाल के घर पर हो रही इस बैठक का भाजपा ने बहिष्कार कर दिया है। जिसपर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा- 'दिल्ली में सीलिंग से दुखी लाखों व्यापारियों की रोजी रोटी बन्द हो रही है, लेकिन जिस बीजेपी को इसका समाधान निकालना है उसके अध्यक्ष-सांसद
दिल्ली में सीलिंग से दुखी लाखों व्यापारियों की रोजी रोटी बन्द हो रही है, लेकिन जिस बीजेपी को इसका समाधान निकालना है उसके अध्यक्ष-सांसद @ManojTiwariMP जी विदेशों में घूम रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
व्यापारियों की कमर तोड़कर विदेशों की सैर कर रहे हैं अध्यक्ष जी! — Manish Sisodia (@msisodia) March 12, 2018
वहीं कांग्रेस की ओर से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन और अरविंदर सिंह लवली बैठक में मौजूद हैं। इस बैठक में सीलिंग पर कैसे रोक लगाई जाए उसके उपायों पर चर्चा हो रही है। सिसोदिया ने जानकारी दी कि अजय माकन ने कुछ सुझाव दिए हैं जो काफी अच्छे हैं।
दिल्ली में सीलिंग समस्या के समाधान निकालने हेतु मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal सर्वदलीय बैठक करते हुए| #BJPSealingDelhi pic.twitter.com/nuM14bZ86U
— AAP (@AamAadmiParty) March 13, 2018
इस बीच व्यापारियों का बंध कश्मीरी गेट पहुंच गया जहां उन्होंने सीलिंग के विरोध में नारे लगाए और पुतले भी फूंके।
Traders stage protest against sealing in #Delhi. A 'bandh' has been called by the traders of the city, today, over the issue of sealing. Visuals from Kashmiri Gate. pic.twitter.com/SRTtevsAwk
— ANI (@ANI) March 13, 2018
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन को चिट्ठी भी लिखी थी। केजरीवाल ने इस चिट्ठी में लिखा था कि सभी को राजनीति से ऊपर उठकर सीलिंग की वजह से आ रही समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
व्यापारियों ने बुलाया बंद
राजधानी में चल रही सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आज दिल्ली बंद है। व्यापारी दिल्ली बंद को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं।
तमाम संगठन सभी बाजारों में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद को सभी राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है।Traders stage protest against sealing in #Delhi. A 'bandh' has been called by the traders of the city, today, over the issue of sealing. Visuals from Karol Bagh. pic.twitter.com/GYPwlXv01q
— ANI (@ANI) March 13, 2018
इसी बीच सोमवार को कुछ व्यापारी नेताओं ने सीलिंग कार्रवाई से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और संसद के चालू सत्र में सीलिंग से बचाने के लिए बिल लाने की मांग की।
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के दिल्ली बंद को चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने भी समर्थन किया है।