फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sealing drive in faridabad, 18 room sealed

सैनिक कॉलोनी में दूसरे दिन भी 18 कमरे सील

Wed, 30 Apr 2014 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 30 Apr 2014 06:47 PM IST
विज्ञापन
sealing drive in faridabad, 18 room sealed

फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी (सेक्टर-49) के स्टिल्ड पार्किंग एरिया में बनाए गए कमरों की सीलिंग बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन 18 कमरों को सील किया गया। गौरतलब है कि दो दिन में 38 कमरे सील किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


नगर निगम तोड़फोड़ दस्ते के एसडीओ ओपी मोर, जेई रणवीर सिंह, जगदीश अरोड़ा व प्रेम कुमार की टीम बुधवार सुबह सैनिक कॉलोनी पहुंची और फ्लैटों के स्टिल्ड पार्किंग एरिया में बने 18 कमरों को सील कर दिया। मोर ने बताया कि हरियाणा बिल्डिंग बायलॉज के तहत सरकार ने बिल्डरों को फ्लैट में रहने वाले लोगों की गाड़ियों की पार्किंग के लिए ग्राउंड फ्लोर पर जगह छोड़ने को कहा है।
विज्ञापन


यह व्यवस्था वर्ष 2009 से लागू है। उनका कहना है कि बिल्डरों ने पहले तो पार्किंग की व्यवस्था कर दी, बाद में वहां दो-दो रूम सेट बनाकर उन्हें छह लाख से 10 लाख रुपये में बेच दिया।faridabad sealing drive
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सैनिक कॉलोनी में बने फ्लैटों में करीब 75 ऐसे कमरों की पहचान की गई है। इन सब पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अगले हफ्ते से यहां तोड़फोड़ की भी कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले सैनिक कॉलोनी में ही मंगलवार को भी ऐसे ही 20 कमरों को सील कर दिया गया था। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

नगर निगम तोड़फोड़ दस्ते के एसडीओ ओपी मोर ने बताया कि निगम क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में लोगों ने तीन-तीन मंजिला मकान बनाया हुआ है। हरियाणा म्युनिसिपल एक्ट के तहत उन्हें पार्किंग के लिए जगह छोड़ना चाहिए था, ताकि तीनों मंजिलों पर रहने वालों को पार्किंग की समस्या न हो। उन्होंने बताया कि यहां बड़ी संख्या में लोगों ने पार्किंग की जगह को खत्म कर दो-दो कमरे बनाकर बेच दिए हैं। ऐसे में अब गाड़ियां सड़क पर खड़ी होने लगी हैं जिससे जाम लगता है।


निगम को इस बात की शिकायत मिली। जांच करने पर शिकायत सही पाई गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह तोड़फोड़ दस्ते की टीम सैनिक कालोनी पहुंची और अवैध रूप से बने कमरों को सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed