{"_id":"40cfecf1b2c880827136b20b77797e9d","slug":"sd-college-created-the-mortgage-principal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडी कॉलेज की प्राचार्या को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडी कॉलेज की प्राचार्या को बनाया बंधक
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 03 Dec 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडी डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित न होने से छात्रों का रोष बढ़ता जा रहा है। छात्रसंघ चुनाव तारीख पर निर्णय को लेकर छात्रों को मंगलवार तक के दिए गए समय के बावजूद कॉलेज प्रशासन के कोई निर्णय नहीं लेने से छात्र बिफर गए।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्राचार्या और चुनाव समिति पर कॉलेज प्रबंधन के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए हंगामा और नारेबाजी की।
गुस्साए छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्राचार्या डा.मंजू गोयल और चुनाव समिति के सदस्यों को प्राचार्या कक्ष में बंधक बना लिया।
वे प्राचार्या कक्ष को अंदर से बंद कर धरने पर बैठ गए। छात्रों का हंगामा सुबह 11:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक चला।
धरने पर छात्र-छात्राओं ने प्राचार्या कक्ष में किसी को न आने दिया और न जाने दिया। करीब आधा घंटे से ज्यादा चले हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस से पहले छात्रों की तीखी नोकझोंक हुई, फिर पुलिस के समझाने पर प्राचार्या कक्ष खुलवाया। छात्र बुधवार तक इस बाबत कोई निर्णय लिए जाने के आश्वासन के बाद हटे।
विज्ञापन
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप कसाना और छात्रनेता मिंटू गुर्जर ने कहा कि कॉलेज प्राचार्या और चुनाव समिति विद्यार्थियों को गुमराह कर रही है।
विवि के चुनाव कराने के आदेश देने के बावजूद प्रबंधन के दबाव में तारीख घोषित नहीं की जा रही है। अगर बुधवार तक इस बाबत कॉलेज प्रशासन कोई निर्णय नहीं लेता है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
प्रत्याशियों पर ऊपर फोड़ा देरी का ठीकरा
छात्रसंघ चुनाव की तारीखों के ऐलान में हो रही देरी का ठीकरा कॉलेज प्रशासन ने उल्टे प्रत्याशियों के ऊपर फोड़ा।
कॉलेज प्राचार्या डा. मंजू गोयल ने कहा कि छात्रसंघ के अध्यक्ष पद प्रत्याशी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण देरी हो रही है। जांच पूरी होने के बाद चुनाव कराने पर निर्णय लिया जाएगा।