{"_id":"9eabeaefea316f676bfdc25093a0f861","slug":"scorpio-rider-crooks-robbery-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दिया लाखों की लूट को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दिया लाखों की लूट को अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 30 Dec 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के दादरी जीटी रोड स्थित निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास सोमवार रात
विज्ञापन
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर चालक-परिचालक को बंधक बनाकर
करीब 50 लाख रुपये के तांबे से भरा ट्रक लूट लिया।
बदमाश दोनों को स्कॉर्पियो में डालकर ले गए और लोनी क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। चालक ने लोनी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दादरी क्षेत्र का बताकर उसे दादरी कोतवाली भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक बीपी मलिक का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। चालक-परिचालक बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं। वे कभी बदमाशों को स्कॉर्पियो और तो कभी मारुति में बता रहे है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक यूपी बॉर्डर स्थित कानपुर-दिल्ली रोडलाइंस ट्रांसपोर्ट के ट्रक का चालक गुरफान सोमवार रात बॉर्डर से ट्रक में करीब 50 लाख रुपये का तांबा लेकर कानपुर रवाना हुआ।
इस दौरान जब गाड़ी दादरी कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड के निर्माणाधीन टोल प्लाजा के नजदीक पहुंची, तभी पीछे से तेजी से आई स्कॉर्पियो सवार करीब छह बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया।
उन्होंने ट्रक से उतारने के बाद चालक-परिचालक की पिटाई की और हाथ-पैर बांधकर उन्हें स्कॉर्पियो में डाल लिया। बदमाशों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। आरोप है कि चालक-परिचालक से नगदी, मोबाइल लूटने के बाद मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बदमाश उन्हें लोनी में फेंककर फरार हो गए। चालक ने जैसे-तैसे खुद को बंधन मुक्त किया और लोनी पुलिस को सूचना दी।
लोनी पुलिस ने मामला दादरी कोतवाली भेज दिया गया। पुलिस ने चालक-परिचालक से पूछताछ कर घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।