फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Schoolgirl raped in moving car

चलती कार में 12वीं की छात्रा से रेप

Fri, 17 Jan 2014 06:09 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद/बुलंदशहर
अमर उजाला, गाजियाबाद/बुलंदशहर Updated Fri, 17 Jan 2014 06:09 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl raped in moving car

पिता की मौत के बाद नौकरी की तलाश में भटक रही 12वीं की छात्रा से नशीले बिस्कुट खिलाकर कार में रेप किया। मामला दो माह पुराना है, पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है और वह कई माह से नौकरी की तलाश में भटक रही थी।

उसके परिचित छज्जूपुरा हापुड़ निवासी लक्ष्मण सिंह ने दिल्ली में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी ने 17 नवंबर को छात्रा को हापुड़ बुलाया और इंटरव्यू दिलाने के बहाने कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जांच के बहाने पुलिसवाले ने किया रेप
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी छात्रा कोे यह कहकर बुलंदशहर ले आया कि एक अन्य युवक की भी इंटरव्यू के लिए साथ ले जाना है। आरोप है कि लक्ष्मण उसे भूड़ चौराहे के पास ले आया और कार में उससे दुष्कर्म किया और जैनपुर गांव के पास उसे कार से फेंक दिया।

मामले की शिकायत अगले दिन पीड़ित ने पुलिस से की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर लक्ष्मण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इससे पहले लड़की ने उनसे कोई शिकायत नहीं की थी।

रेप के आरोपियों पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई?
शिकारपुर क्षेत्र के एक गांव में दो लोगों ने घर में घुसकर महिला से तमंचे के बल पर गैंगरेप किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि एक सप्ताह पहले शिकायत के बाद भी कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई।


यह भी पढ़ें: डेनमार्क में होगा गैंगरेप पीड़िता का मेडिकल

पीड़ित ने एसपी क्राइम से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। शिकारपुर के गांव निवासी दंपति बृहस्पतिवार को पुलिस ऑफिस पहुंचे। महिला ने बताया कि उसका पति 7 जनवरी को गांव से बाहर गया था। देर रात लगभग साढ़े 11 बजे महिला को अकेली पाकर गांव के दो लोग उसके घर में घुस आए।

आरोपियों ने महिला की कनपटी पर तमंचा रखकर बलात्कार किया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला और उसके शौहर को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी क्राइम ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed