फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School van crushed the student, death.

स्कूल वैन ने छात्रा को कुचला, मौत

Sat, 30 Jan 2016 01:59 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Sat, 30 Jan 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
School van crushed the student, death.
बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन ने शुक्रवार सुबह निडौरी गांव में कक्षा चार
विज्ञापन
की छात्रा नाजिया (12) को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग जब तक छात्रा को अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई।

मौका पाकर चालक वैन लेकर वहां से भाग निकला। नाजिया के पिता ने आरोपी चालक  के खिलाफ मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

निडौरी निवासी जाकिर की बेटी नाजिया सुबह साढे़ सात बजे नाश्ते के लिए ब्रेड खरीदने के लिए दुकान पर जा रही थी। इस दौरान गांव में बच्चों को पिक करने आई मुबारिकपुर स्थित गाजियाबाद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की वैन ने नाजिया को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बच्ची को अस्पताल ले जाने के बजाय वैन चालक उसे सड़क पर तड़पता छोड़कर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वैन में छह-सात बच्चे भी थे, जो हादसे के बाद सहम गए थे।
विज्ञापन


जाकिर का आरोप है कि चालक फरियाद ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की। करीब एक किलोमीटर दूर जाकर उसने फोन कर उन्हें बताया कि वह बच्चों को पिक करने आया था तो देखा कि नाजिया घायल हालत में सड़क पर पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाजिया को टक्कर मारने वाला फरियाद ही है। इसी आधार पर उन्होंने रिपोर्ट लिखाई है।

हाईवे पर युवक को कुचलकर भागा ट्रक चालक
एनएच-24 गंगनहर पुल पर शुक्रवार तड़के सड़क पार कर रहे सल्लू कुरैशी (28) को ट्रक चालक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।

नाहल गांव निवासी बिलाल ने बताया कि बेटा सल्लू गांव के पास ही एक डेयरी पर नौकरी करता था। सुबह चार बजे डेयरी से घर लौट रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जा रहे एक ट्रक ने उसे एनएच-24 पार करते वक्त टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

रोडवेज बस ने मीडियाकर्मी को कुचला, मौत
काला पत्थर के पास एनएच-24 पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक मीडियाकर्मी को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।

न्याय खंड-2 निवासी जोगिंदर(58) नोएडा सेक्टर-6 स्थित एक मीडिया संस्थान में कार्यरत थे। नाइट शिफ्ट ड्यूटी होने के कारण वह बृहस्पतिवार शाम सात बजे काला पत्थर के पास नोएडा जाने के लिए सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रहे थे।

तभी यूपी गेट की ओर से आ रही तेज रफ्तार बरेली डिपो की रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया। हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें लगने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

चालक बस छोड़कर भाग गया। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जोगिंदर के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उनकी मौत के बाद परिवार सदमे में है।

ऑटो-बाइक भिड़े, बाइक सवार घायल

करहेड़ा के पास शुक्रवार सुबह ऑटो ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हिंडन विहार निवासी राहुल सिंह शुक्रवार सुबह किसी काम से भोपुरा जा रहे थे।

करहेड़ा के पास पीछे से आ रहे ऑटो ने ओवरटेक करने के दौरान राहुल की बाइक में टक्कर मार दी। राहुल को मामूली चोटें आयीं हैं। उन्हें पास के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना के बाद ऑटो चालक भाग गया।

कार चालक का सुराग नहीं
बृहस्पतिवार को स्कूटी सवार को टक्कर मारने वाले कार चालक का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। एसएचओ इंदिरापुरम का कहना है कि कार नंबर से चालक को ट्रेस किया जा रहा है।


कार वैशाली निवासी युवक के नाम रजिस्टर्ड है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। गौरतलब है कि निवाड़ी निवासी उत्सव की कनावनी पुलिया के पास कार की टक्कर लगने के बाद ट्रॉले के नीचे आकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed