16 छात्राओं को शिकार बनाने वाला टीचर पकड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिले केफतेहपुरबेरी थाने में दक्षिण नगर निगम प्राथमिक कन्या विद्यालय के शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। स्कूल के प्रधानाचार्य के शिक्षक पर छेड़छाड़ (354), मारपीट(323) व पोक्सो(10) धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
शिक्षक पर आरोप है कि वह छात्राओं केसाथ अश्लील हरकतें करता था। छात्राओं के शनिवार को कोर्ट में बयान हुए हैं। शनिवार शाम तक आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार फतेहपुरबेरी थाना इलाकेमें स्थित दक्षिण नगर निगम के एक प्राथमिक कन्या विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुगामी टिर्की की शिकायत पर फतेहपुरबेरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
कठिन काम देकर छात्राओं से करता था छेड़छाड़
प्रधानाचार्य ने दी शिकायत में कहा है कि शिक्षक सुनील छात्राओं केसाथ अश्लील हरकतें करता था। पीड़ित छात्राओं की संख्या 16 हैं।
आरोपी शिक्षक छात्राओं को कठिन काम देकर उनके साथ मारपीट व छेड़छाड़ करता था। वह छात्राओं के साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता था।
छात्राओं के अभिभावकों ने भी शिकायत दी हैं। दक्षिण जिले केएक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब आधा दर्जन छात्राओं के शनिवार को कोर्ट में 164 के तहत बयान हुए हैं।
कोर्ट में बयान देने पहुंची पीड़ित छात्राएं
पीड़ित छात्राओं में से आधा दर्जन ही कोर्ट में बयान देने पहुंची थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि किसी भी छात्रा ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ बयान नहीं दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसकेबाद ही आरोपी शिक्षक सुनील के खिलाफ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।