फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School reopened increased cold.

स्कूल खुलते ही और बढ़ गई ठंड

Tue, 13 Jan 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 13 Jan 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
School reopened increased cold.
सोमवार को स्कूल खुलते ही ठंड और बढ़ गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा, जबकि 22 दिसंबर को छुट्टी घोषित होने के समय तापमान 4.5 डिग्री था।
विज्ञापन


सर्द मौसम को देखते हुए डीएम ने सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों में सोमवार को छुट्टी घोषित की थी, जिसके बावजूद कई प्राइवेट स्कूल खुले। छुट्टी को लेकर स्कूलों में हुई गफलत के कारण बच्चे ठिठुरते स्कूल पहुंचे।

बाद में डीएम के आदेश की जानकारी मिलने पर छुट्टी घोषित कर दी गई। अब सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध अधिकांश प्राइवेट स्कूल मंगलवार से खुलेंगे।

डीएम के आदेश के बावजूद केडीबी पब्लिक स्कूल, ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय और मरियम पब्लिक स्कूल दिनभर खुले रहे। बेसिक शिक्षा परिषद के साथ यूपी बोर्ड से संबद्ध 8वीं तक के स्कूल 15 जनवरी को खुलेंगे।
विज्ञापन


वहीं, नंदग्राम स्थित फातिमा कांवेंट स्कूल, मरियम पब्लिक स्कूल ने विंटर ब्रेक की छुट्टियां 14 तक कर दी गईं।

डीपीएसजी मेरठ रोड समेत चारों शाखाओं की बड़ी कक्षाओं में सोमवार से प्री-बोर्ड शुरू हो गए। 15 से बोर्ड के प्रैक्टिकल भी है। डीडीपीएस संजयनगर की प्रिंसिपल प्रिया ढल ने बताया कि सोमवार से ही प्री-बोर्ड शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed